प्रदेश में लगातर मौसम का मिजाज बदल रहा है। इसके साथ ही दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि, प्रदेश के कई हिस्सों में अगले 48 घंटों में जमकर बारिश होगी। मौसम विभाग की सूचना के अनुसार रत्नागिरी, बीजापुर, दुर्ग के हिस्से में मानसून पहुंचा है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग ने सुकमा जिले में गरज चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार बस्तर, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले में गरज चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। पिछले साथ 13 जून तक छत्तीसगढ़ में मानसून ने दस्तक दे दी थी।
इन जिलों में होगी बारिश
छत्तीसगढ़ में मानसून पहुंचने की खुशखबरी के साथी मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे के लिए दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिलों जिसमें दंतेवाड़ा बस्तर सुकमा और बीजापुर शामिल है ऐसे जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही पश्चिम और उत्तर छत्तीसगढ़ के हिस्सों में अगले 48 घंटे जमकर बारिश होने की बात कही है, जिनमें बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, गरियाबंद, कोंडागांव, धमतरी, कांकेर, नारायणपुर जिलों को भी येलो अलर्ट में रखा गया है। छत्तीसगढ़ के दुर्ग के कई हिस्सों में मानसून ने जमकर असर दिखाया है दुर्ग भिलाई के हिस्सों में शुक्रवार को जमकर बारिश हुई है।
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
