ग्वालियर में एक शख्स को पत्नी से मोबाइल छीनना महंगा पड़ गया। पड़ोसी युवक से मोबाइल पर बात करने का शक होने पर उसने ऐसा किया था। इससे पत्नी को इतना गुस्सा आया कि बदला लेने के लिए उसने सो रहे पति के प्राइवेट पार्ट पर खौतला हुआ तेल उड़े दिया।

घटना कंपू थाना क्षेत्र के माधवी नगर की है। तेल से जले पीडित ने शोर मचाया तो आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और आग से झुलसे घायल पति को उपचार के लिए भर्ती कराया। वही पुलिस ने पति की शिकायत पर फरार आरोपी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
दरअसल, कंपू थाना क्षेत्र के माधवी नगर निवासी 32 वर्षीय सुनील धाकड़ प्राइवेट जॉब करता है। उसकी पत्नी भावना भी साथ रहती है। कुछ दिन पहले सुनील से पड़ोस में रहने वाली महिला ने शिकायत की थी कि उसके जाने के बाद उसकी पत्नी भावना उसके पति से बात करती है। इस पर कई बार उसने भावना को समझाया। लेकिन उस पर फर्क नहीं पड़ा। एक दिन जब पति सुनील घर आया तो भावना युवक से मोबाइल पर बात कर रही थी। उसने पत्नी को कई बार बात करने से मना किया। लेकिन उसने मोबाइल पर बात करना बंद नहीं किया। इससे सुनील नाराज हो गया और भावना से मोबाइल छीना लिया।
भावना तब से गुस्से में थी। गुरुवार रात करीब दो बजे जब पति गहरी नींद सो रहा था। तब भावना ने उठकर किचन में तेल को खौलाया और ले जाकर पति के ऊपर उड़ेल दिया। तेल इतना गर्म था कि उसका प्राइवेट पार्ट जल गया। वारदात को अंजाम देने के बाद भावना मौके से भाग निकली। दर्द से तड़पते सुनील ने मदद के लिए चीख पुकार मचाई तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल सुनील को उपचार के लिए भर्ती कराया। पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं पुलिस ने पति के बयान के आधार पर पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पीड़ित पति का कहना है कि वह पत्नी से बेहद परेशान है लगातार उसने कई बार अपने पड़ोसी युवक से बातचीत करते हुए देखा है। जब रोकने की कोशिश की है तो वह कई बार धमकी दे चुकी थी। कंपू थाना प्रभारी दीपक यादव का कहना है कि इस मामले में पीड़ित पति की शिकायत पर पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है साथ ही इस मामले की जांच की जा रही है।
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
