बरमकेला। बरमकेला अंचल के कई गांव में इन दिनों पेयजल संकट बनी हुई है, जिसका स्थाई समाधान नहीं हो पाने के कारण ग्रामीण टेंकर के पानी से प्यास बुझाने को विवश है। ग्राम पंचायत लोधिया में जलस्त्रोत सुख गया है। ऐसे में अब लोगो का जीवन पूरी तरह का टैंकर के पानी पर आश्रित हो गया है। पानी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए ग्राम पंचायत लोधिया के सरपंच प्रवीण (गुडडू) ने गंभीरता से लिया और ग्रामीणों के लिए पानी टैंकर व्यवस्था कर रोज 10 से 12 टैंकर पानी लोगो के घरों तक पहुंचाया जा रहा है, जिससे अपनी प्यास बुझा रहे है। ग्रामीणों के अनुसार सरपंच के द्वारा हर गर्मी माह में पानी की सुविधा उपलब्ध कराया जाता है। आपको बता दें कि ग्राम पंचायत लोधीया के सरपंच प्रवीण गुड्डू सारथी हमेशा से जन सेवा में रहते हैं, और अपने ग्राम पंचायत वासियों के हर दुख में हमेशा खड़े रहते है, जिससे लोग उन्हें पसंद व उनकी काफी सराहना करते हैं।

- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
- एसपी शर्मा के निर्देशन में भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - September 24, 2026
- राजपूत समाज भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं… - September 24, 2026
