राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाने में दो लाख की ठगी का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात फोन धारक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुरानी बस्ती थाने में प्रशांत शुक्ला निवासी अभिनंदन टावर भाठागांव ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। प्रार्थी ने बताया कि उनका बचत खाता इंडियन बैंक सुपेला भिलाई में है। लगभग पंद्रह दिन पूर्व अपने उक्त खातें से दो लाख रुपये नकद निकाले थे। पीडि़त को और रकम की आवश्यकता थी।
बैंक कर्मचारीयों द्वारा बताया गया कि नियम के अनुसार दो लाख रुपये से अधिक नकद रकम नहीं निकाल सकते। प्रार्थी ने जब अन्य बैकों से पता किया तो जानकारी मिली कि रकम निकालने की कोई निश्चित सीमा नहीं है। इसके पांच जून को बैंक में फोन किया तो पास बुक में दिए गए नंबर पर फोन नहीं लगा। गूगल से सर्च करके फोन किया। नकद राशि निकालने की सीमा के संबंध में जानकारी पूछी।
फोन धारक ने आनलाइन फार्म भरवाकर एटीएम कार्ड का डिटेल मांगा। बुजुर्ग ने पूरा डिटेल भरकर दिया। इसके बाद एक एप डाउन लोड करवाया और कुछ जानकारी लेकर एप को डिलिट करवा दिया। इसके बाद खाते से दो लाख रुपये कट गए। प्रार्थी ने फोन में पैसे कटने का मैसेज आया तो वह समझ गया कि आनलाइन ठगी को गई है। तत्काल स्थानीय बैंक जाकर अपना एकाउंट सीज करवा दिया।
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026
- थार से मिले करीब 10 लाख रुपये, दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… - June 14, 2026

