मध्यप्रदेश के धार जिले के एक गांव में दो नाबालिग बहनों (Two minor sisters) द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

घर से तीन नाबालिग मिट्टी लेने निकली थी। दो बहनें टॉयलेट के बहाने वहां से निकल गई और पेड़ पर फांसी फंदा बनार झूल गई। देर तक वापस नहीं लौटने पर तीसरी लड़की ने जाकर देखा तो दोनों के शव (Dead body) पेड़ पर लटक रहे थे। इसकी सूचना परिजनों सहित ग्रामीणों को दी।
जानकारी के अनुसार घटना छोटा उमरिया की है। तीन लड़कियां पीली मिट्टी लेने पहुंची थी उसमें से यह दो बहनें शौचालय जाने का कहकर वहां से रवाना हुई और पेड़ पर फांसी लगा ली। जब दोनों बहनें वापस नहीं आई तो तीसरी ने जाकर देखा तो फंदे पर लटके हुए मिले। सूचना पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों के शव को पेड़ से नीचे उतारा। एक बच्ची शिवानी जिसकी उम्र 14 साल दूसरी बच्ची प्रमिला जिसकी उम्र 14 साल है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम के लिए शव को धार जिला अस्पताल भिजवाया। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। दो नाबालिगों के अचानक आत्महत्या की घटना से परिजन सहित ग्रामीण आवाक है। घटना का कारण अज्ञात है।
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
