मऊ में लव सेक्स और धोखा देने का मामला सामने आया है। यहां के रानीपुर में एक युवक एक युवती को पहले प्रेम जाल में फंसाया। शादी का झांसा देकर तीन साल तक उसका रेप करता रहा। युवती की शादी कहीं और लगी तो खौफनाक साजिश रची।

युवती के ससुराल में फोन कर अश्लील बातें कीं और युवती के चरित्र पर उंगलियां उठाईं। परेशान होकर युवती ने युवक के खिलाफ तहरीर दी है। रानीपुर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
रानीपुर थाने में दी गई तहरीर में पीड़ित युवती ने आरोप लगाया है कि गांव का ही एक युवक उसके साथ लगातार तीन साल तक शादी का झांसा देते हुए दुष्कर्म करता रहा और उससे शादी भी नहीं की। इस बीच पीड़ित युवती की शादी एक दूसरे युवक के साथ होने के बाद भी आरोपी युवक उसे परेशान करता था।
यही नहीं, आरोपी युवक ने युवती के ससुरालीजनो को फोन कर उसके चरित्र पर आरोप लगाया। पीड़िता युवती ने आरोपी युवक पर यह भी आरोप लगाई है कि उसे जान से मारने की भी धमकी दे रहा है। पीड़ित युवती ने पूरे घटनाक्रम के बाबत रानीपुर थाने में तहरीर दी गई है।
थानाध्यक्ष रानीपुर ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने के साथ ही पूरे प्रकरण की गहनता के साथ जांच की जा रही है। जांच के बाद जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
