समुद्र तट पर पर्यटको के खुलेआम सेक्स से इस शहर को हो रही परेशानी,जारी करना पड़ा अलर्ट….

वीरे। दक्षिणी नीदरलैंड के एक शहर ने पर्यटकों को न्यूडिस्ट समुद्र तटों और टीलों पर सेक्स करने से रोकने के लिए अभियान शुरू किया है। इस शहर का नाम वीरे (Veere) है।
वीरे नगर पालिका ने पर्यटकों के लिए चेतावनी वाले पोस्टर लगाए हैं। इसमें बताया गया है कि समुद्र तट पर सार्वजनिक सेक्स बैन है। बालू के टीलों पर संबंध बनाने पर रोक है। इस तरह की घटना रोकने के लिए निगरानी बढ़ाई गई है। इसी तरह प्राकृतिक रिजर्व और तटों पर सेक्स संबंध बनाने पर मनाही है।
स्थानीय सरकार, जल बोर्ड और प्रकृति संगठन को ऐसे लोगों के बारे में शिकायतें मिली हैं जो दूसरों का मनोरंजन करने के लिए नग्न होकर sex acts परफॉर्म करते हैं। शहर के मेयर फ्रेडरिक शॉवेनर ने कहा है कि बालू के टीले स्थानीय समुदाय के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। इनपर गलत काम नहीं होना चाहिए। इससे इन टीलों के प्राकृतिक वातावरण को नुकसान पहुंचता है। इसके साथ छुट्टी मनाने आए अन्य पर्यटक भी परेशान होते हैं।
पर्यटकों को सूचना देने के लिए लगाए गए बोर्ड
फ्रेडरिक शॉवेनर ने कहा कि सार्वजनिक व्यवस्था और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार काम कर रही है। पर्यटकों को मौखिक रूप से जानकारी देने की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही आठ नए सूचना बोर्ड भी लगाए गए हैं। वहीं, नग्नवादी संघों का मानना है कि यौन व्यवहार को नग्न होकर धूप सेंकने से अलग करना महत्वपूर्ण है। द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार नग्न मनोरंजन संघ के एक प्रवक्ता ने कहा कि आउटडोर सेक्स नग्न मनोरंजन नहीं है। जो लोग धूप सेंकने आते हैं उन्हें यह उतना ही उपद्रव लगता है जितना कि अन्य लोग करते हैं।
पर्यटकों को रोकने-टोकने से चिंतित हैं रेस्तरां मालिक
सरकार द्वारा पर्यटकों को रोकने-टोकने से समुद्र तट के पास के रेस्तरां मालिक चिंतित हैं। एक रेस्तरां के मालिक मार्को विचर्ट ने कहा कि समुद्र तट कॉकटेल ऑन सेक्स का ऑर्डर देने वाले मेहमानों के आईडी की जांच करने के बारे में हम चिंतित हैं। मैं यहां 14 साल से समुद्र तट पर हूं। मुझे इससे कभी कोई समस्या नहीं है।
- निःशुल्क सी.टी.टी. (महिला नसबंदी) अभियान को मिली रफ्तार, जिला अस्पताल सारंगढ़ बना भरोसे का केंद्र… - December 19, 2025
- जनपद सदस्य हीरा भैरवनाथ ने समाज को जोड़ने का दिया संदेश ….मानदेय की 20 प्रतिशत दिया समाजदान.. - December 19, 2025
- रेखा वैष्णव के नेतृत्व मे छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा रायगढ़ की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न..बैठक मे प्रांतीय उपाध्यक्ष लखन दास वैष्णव एवं प्रांतीय युवा अध्यक्ष विश्वनाथ बैरागी की उपस्थिति.. - December 18, 2025

