सारंगढ़ : छत्तीसगढ़ शासन के योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा क्लब स्तर में सामाजिक सांस्कृतिक और खेलकूद को बढ़ावा देने एवं नवीन युवा पीढ़ी को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने एवं राम वन गमन परिपथ पर्यटन बढ़ावा देने और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से ग्राम खैरा छोटे मे राजीव यवा मितान क्लब की महत्वपूर्ण बैठ आहुत की गई,उक्त बैठक की अध्यक्षता राजीव युवा मितान क्लब विधान सभा संयोजक महेंद्र गुप्ता ने की इस बैठक मे ग्राम खैरा के राजीव युवा मितान क्लब के दर्जनों सदस्य मौजूद रहे।


नए मददाताओं के नाम वोटर लिस्ट मे नाम जोड़ने सक्रिय भूमिका निभाएं क्लब कार्यकर्ता – महेंद्र
विधान सभा चुनाव 2023 के मद्देनज़र नए मतदाताओं को वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए क्लब के कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए कहा संयोजक महेंद्र गुप्ता ने राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों से अपील की है। साथ ही ग्रामीण इलाकों मे घटित होने वाली समस्याओं के समाधान हेतु एक होकर कार्य करने निर्देशित किया।
ग्राम खैरा मे आयोजित बैठक मे संयोजक महेंद्र गुप्ता के अलावा क्लब अध्यक्ष श्यामता साहु, अनिल साहु,प्रदीप साहू, नवल, लोकेश,सरिता सोनी, शारदा सोनी,पद्मिनी कुर्रे, जितेंद्र अजगल्ले, मदन चौहान,लकेश्वर सोनी, राजेश्वरी साहू,सुमित्रा कुर्रे, करण साहू,मुलेश साहू, विनोद जाटवार आदि क्लब सदस्य उपस्थित रहे।
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026
- थार से मिले करीब 10 लाख रुपये, दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… - June 14, 2026

