भारतीय टीम के स्टार गेंदाबाज अर्शदीप सिंह इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में नज़र आ रहे हैं. अर्शदीप सिंह ने अब तक भारतीय टीम के तरफ से कई मुकाबले खेले हैं हालांकि इन दिनों इंग्लैंड में हो रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल मुकाबले के लिए भारतीय टीम में उनको मौका नहीं मिला था.
ऐसे में उन्होंने काउंटी क्रिकेट खेलने का फैसला कर लिया है. अर्शदीप सिंह काउंटी क्रिकेट में केंट की टीम के तरफ से आज यानी 11 जून को डेब्यू कर रहे हैं. अर्शदीप सिंह इंग्लैंड में खेले जा रहे काउंटी क्रिकेट में केवल 5 मुकाबले खेलेंगे.

आज से काउंटी क्रिकेट खेलेंगे अर्शदीप सिंह
भारतीय टीम के उभरते हुए घातक गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अब तक अपने करियर में टीम इंडिया के तरफ से कई इंटरनेशनल क्रिकेट मुकाबले खेल लिए हैं. अर्शदीप सिंह ने अब तक अपने करियर में कुल 3 वनडे और 26 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं लेकिन अर्शदीप को अब तक भारतीय टीम के तरफ से टेस्ट क्रिकेट का एक भी इंटरनेशनल मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला है. वनडे में उन्होंने 3 मैच खेले हैं जिसमें वो एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाएं हैं.
हालांकि, टी-20 के 26 इंटरनेशनल मुकाबलों में अर्शदीप सिंह ने 8.39 की इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 41 विकेट हासिल कर लिया है. वहीं एक तरफ इंग्लैंड में भारतीय टेस्ट टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल मुकाबला खेल रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ अब अर्शदीप सिंह भी इंग्लैंड पहुंच गए हैं. दरअसल, अर्शदीप सिंह इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलने के उद्देश्य से गए हैं. अर्शदीप इंग्लैंड में केंट की टीम में शामिल हुए हैं और केंट की तरफ से अगले 5 मुकाबले में नज़र आएंगे.
कैसा है घरेलू क्रिकेट में अर्शदीप सिंह का प्रर्दशन
अर्शदीप सिंह के घरेलू क्रिकेट करियर पर नज़र डाले तो उन्होंने अब तक अपने करियर में फर्स्ट क्लास के कुल 7 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 2.92 की इकॉनमी रेट और 23.84 की औसत से 25 विकेट अपने नाम किया है. ऐसे में अब देखना ये है कि काउंटी क्रिकेट में केंट की टीम के तरफ से खेलते हुए अर्शदीप सिंह अपने बेहतरीन गेंदबाजी का जलवा बिखेर पाते हैं या नहीं.
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026
- थार से मिले करीब 10 लाख रुपये, दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… - June 14, 2026

