महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मीरा-भायंदर इलाके में बुधवार रात एक इमारत की सातवीं मंजिल पर एक फ्लैट में एक महिला का शव मिला, जो कई टुकड़ों में कटा हुआ था। पुलिस ने यह जानकारी दी। नया नगर पुलिस थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि महिला (36) मनोज साहनी (56) नामक एक व्यक्ति के साथ ‘लिव-इन रिलेशनशिप’ में थी और दोनों पिछले तीन साल से फ्लैट में एकसाथ रह रहे थे।

उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने फ्लैट से दुर्गंध आने की शिकायत की और इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक टीम मौके पर पहुंची और उसे वहां टुकडों में विभक्त एक महिला का शव मिला।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। अधिकारी ने संदिग्धों की पहचान या हत्या के संभावित मकसद का खुलासा नहीं किया है। मामले की जांच चल रही है।
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
