पोस्ट ऑफिस (Post Office) निवेश के लिए कई सारी स्मॉल सेविंग्स स्कीम ऑफर करता है। इनमें सुकन्या समृद्धि योजना (SSY), किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Patra) और पब्लिक प्रोविडेंट फंड (Public Provident Fund) या पीपीएफ (PPF) शामिल हैं।

अगर आप करोड़पति बनना चाहते हैं तो पीपीएफ स्कीम आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। पीपीएफ की मदद से डेली बहुत कम पैसों की सेविंग करके करोड़पति बना जा सकता है। आगे जानिए इसकी पूरी कैलकुलेशन।
पीपीएफ से करोड़पति बनना है आसान
इस समय पीपीएफ पर 7.1 फीसदी की ब्याज दर ऑफर की जा रही है। कैलकुलेटर के अनुसार अगर ये ब्याज दर बरकरार रहे तो आप 30 साल में करोड़पति बन सकते हैं। 7.1 फीसदी रिटर्न से 30 साल में करोड़पति बनने के लिए आपको हर महीने 8000 रु (डेली 666 रु सेविंग्स) का निवेश करना होगा।
समझिए पूरी कैलकुलेशन
यदि आप हर महीने 8000 रु अपने पीपीएफ अकाउंट में जमा करें तो 30 साल में आपकी निवेश राशि होगी 28.80 लाख रु। वहीं 7.1 फीसदी की दर से आपकी रिटर्न (मुनाफा) राशि होगी 70.08 लाख रु। यानी 30 साल बाद आपके हाथ में 98.88 लाख रु आएंगे।
ध्यान रहे कि 7.1 फीसदी की ब्याज दर फ्यूचर में घट भी सकती है और बढ़ भी सकती है। अगर ये दर बढ़ती है तो आप 30 साल पहले ही करोड़पति बन जाएंगे। वहीं ब्याज दर के घटने पर करोड़पति बनने में ज्यादा समय लगेगा।
मैच्योरिटी अवधि होती है 15 साल
खास बात यह है कि पीपीएफ की मैच्योरिटी अवधि 15 साल की होती है। पर मैच्योरिटी के बाद आप 5-5 साल के ब्लॉक में अपने पीपीएफ खाते की मैच्योरिटी अवधि बढ़ा सकते हैं और उसमें निवेश बरकरार रख सकते हैं। इसी तरह आपको पीपीएफ में 30 साल तक निवेश करने का मौका मिलेगा।
बिना ब्याज के कमाई
यदि आप 15 साल बाद अपने पीपीएफ खाते को चालू रखना चाहें, मगर उसमें नया निवेश न करना चाहें तो ये भी संभव है। आप जब तक पैसा नहीं निकालेंगे, तब तक आपको खाते में राशि पर ब्याज मिलता रहेगा।
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
