मध्य प्रदेश के ग्वालियर पुलिस अधीक्षक की जनसुनवाई से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद ससुराल के हर मर्दों ने उसके साथ सुहागरात मनाई है।

पुलिस ने इस मामले में जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है।
उत्तरप्रदेश के जालौन और ग्वालियर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से महिला पहले भी शिकायत कर चुकी है। ग्वालियर में रहने वाली पीड़िता के अनुसार उसकी शादी यूपी के जालौन स्थित एटा थाना क्षेत्र में 29 मई 2022 को हुई थी। शादी के बाद ससुराल पहुंचते ही पति ने उसे रूम में बंद कर एक-एक कर अपने भतीजे को भेजा और उसके साथ दुष्कर्म करवाया। विरोध करने पर पति ने उसके साथ मारपीट की।
महिला का यह भी आरोप है कि उसका पति अपने बड़े भाइयों से भी उसका रेप करवाता था। महिला को किसी से बातचीत करने की पाबंदी थी। मायके में भी मां और अन्य लोगों से ससुराल से फोन में बातचीत नहीं कर सकती थी। आखिरकार उसने पति से मिन्नतें करके मायके जाने के लिए मना लिया। उसके साथ हो रहे बलात्कार के बारे में नहीं बताने के विश्वास के बाद उसे 24 दिसंबर 2022 को ग्वालियर भेजा गया।
महिला फिर दोबारा वह अपनी ससुराल नहीं गई है। उसने अपने साथ हो रहे बलात्कार को लेकर उत्तर प्रदेश के जालौन स्थित एटा थाने में भी शिकायत की थी। लेकिन, वहां भी कोई कार्यवाही नहीं हुई। तब उसने मार्च में ग्वालियर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपने ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज करानी चाही। यहां भी वह कई दिनों से चक्कर लगा रही है। लेकिन पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं कर रही।
मामले में महिला थाना प्रभारी अनीता मिश्रा ने जानकारी दी कि जांच के बाद पीड़िता को कार्रवाई का भरोसा दिया है। पुलिस का कहना है कि महिला ने पहले यूपी के जालौन जिले की पुलिस को शिकायत की है। इसलिए पहले वहां से जांच पड़ताल के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी। इसके बाद ग्वालियर में संबंधित लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
- थार से मिले करीब 10 लाख रुपये, दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… - June 14, 2026
- टुण्डरी वन नाका का वायरल वीडियो बना चर्चा का केंद्र, कथित अवैध वसूली के आरोपों ने बढ़ाए सवाल… - June 14, 2026
- बोरिंग सोया चंक्स को दें चीजी और स्पाइसी ट्विस्ट, जानिए प्रोटीन से भरपूर एमा दात्शी स्टाइल… - June 14, 2026

