छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश सहित देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। राजधानी भोपाल सहित दोनों के राज्यों के कई जिलों में बीती रात से तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हो रही है।

वहीं, मौसम विभाग ने अगले 3-4 घंटों के दौरान राजस्थान, पंजाब, मध्य प्रदेश, जम्मू और कश्मीर और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
मिली जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में आज भी बारिश की संभावना जताई है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बन्स एक्टिव हो गया है, जिसके चलते ग्वालियर, भोपाल, सागर, चंबल में गरज के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, शहडोल संभाग सहित कई शहरों में भी बादल छाए रहेंगे। कई शहरों में ओले गिरने की संभावना है।
वहीं, मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में एक दो स्थानों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। रायपुर और बस्तर संभाग में हल्की बारिश की संभावना है। 30 से 40 किमी प्रति घण्टे की रफ्तार से आंधी चलने की भी संभावना है। वहीं, बीते कल सबसे ज्यादा धमतरी में 42.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। रायपुर में 40.2 डिग्री, रायगढ़ में 42.1, महासमुंद में 41.7, दंतेवाड़ा में 41.4, बीजापुर में 41.3 और राजनांदगांव में 41 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।
जबकि पेंड्रा में सुबह से ही आंधी और बारिश जैसा माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि तेज हवाओं के चलते बिजली खंभे तार, पेड़-पौधे टूटने से बिजली गुल, जिसके चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जबकि खरगोन में आंधी के चलते नवनिर्मित घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बताया जा रहा है कि टीन से बनी गुमटियां भी क्षतिग्रस्त हो गई है। कई गांवो में भी नुकसान की आशंका है।
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
