सारंगढ़ बिलाईगढ़/ छत्तीसगढ़ प्रदेश यूथ कांग्रेस के छग प्रभारी डॉ पलक वर्मा राष्ट्रीय महासचिव एवं युवाओं के प्रेरणा स्रोत छग यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा जी का आज दिनांक 22 मई 2023 को दोपहर 3:00 बजे से सारंगढ़ में प्रथम आगमन हो रहा है। उक्त आगमन को लेकर यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी विधि नामदेव, जिले के प्रभारी आस मोहम्मद, जीतू बारले, अभिषेक स्वर्णकार, जिला अध्यक्ष ललित साहू राजकमल अग्रवाल, विक्की पटेल, वसीम मो, विनोद भारद्वाज प्रकाश तिवारी गीतू राकेश महावीर विधानसभा अध्यक्ष शुभम बाजपेई राजेंद्र बारे, बिलाईगढ़ विधानसभा अध्यक्ष सुजीत जयसवाल और पूरी टीम स्वागत आगमन तैयारियों को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारियां कर रही हैं। गौरतलब हो कि प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष शासन की महत्वकांक्षी योजना गोडम गौठान पहुंचकर वहां रोजगार से जुड़ी महिला समूह को, गौठान समिति को सम्मानित करेंगे और युवा मितान क्लब के युवाओं से मुलाकात करेंगे तत्पश्चात वे सीधे सारंगढ़ नगर पहुंचेंगे और भारत माता चौक में स्वागत उपरांत रानी सागर साहू धर्मशाला कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला/ विधानसभा युवक कांग्रेस ने वरिष्ठ कांग्रेसी जन कांग्रेसी जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में उपस्थिति की अपील की है। उक्ताशय की जानकारी जिला कांग्रेस के महासचिव प्रकाश तिवारी ने दी।

- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
- एसपी शर्मा के निर्देशन में भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - September 24, 2026
- राजपूत समाज भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं… - September 24, 2026
