नगर निगम ने सड़क किनारे अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई शुरू की है। सोमवार को गद्दी चौक से लेकर रामनिवास टॉकीज चौक तक सड़कों के बाहर फैला कर सामान रखने वाले कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सामानों को जब्त कर लिया गया है, दरअसल पुराना शनि मंदिर के किनारे सड़कों के बाहर कारोबारी अपना सामान रख देते हैं। इस वजह से सड़कें संकरी होने की वजह से ट्रैफिक प्रभावित हो रहा है।

यहां के कुछ कारोबारियों ने इसकी शिकायत नगर निगम के अफसरों के पास की थी, उसके बाद सोमवार को अचानक अतिक्रमण दल ने गद्दी चौक के पास दुकानों के बाहर सामानों रखने वालों पर कार्रवाई शुरू की।
इलेक्ट्रानिक दुकानों के बाहर लोगों ने फ्रीज, कूलर सहित इलेक्ट्रिनिक आइटम सजाकर रखा था। नगर निगम के अतिक्रमण दल ने जब्त कर लिया है। 500 से 5 हजार रुपए तक का जुर्माना लेकर उन सामानों को छोड़ा जाएगा। आने वाले दिनों में शहर में वीआईपी मूवमेंट होना है, इसके पहले ऐसी कार्रवाई चलती रहेगी।
अचानक की जाएगी कार्रवाई
नगर निगम अतिक्रमण प्रभारी मुन्ना ओझा ने बताया कि अब अतिक्रमण पर अचानक कार्रवाई की जाएगी। दरअसल इसके पहले तक सप्ताह में शुक्रवार को ही कार्रवाई होती है, लेकिन अब अचानक पुलिस के साथ निगम सड़क के कब्जाधारियों पर कार्रवाई करेगा।
- प्राचार्य एल.पी. पटेल का संलग्नीकरण सत्र बढ़ा, सुदीप्त प्रधान को मिला सेजेस स्कूल का प्रभार… - June 22, 2026
- तहसील कार्यालय पहुंचीं कलेक्टर, व्यवस्थाओं का लिया जायजा… बीज उत्सव में सीड बॉल रोपकर दिया हरियाली का संदेश… - June 22, 2026
- सारंगढ़:रेडक्रॉस को मिलेगा नया विस्तार, सेवा कार्यों को मिलेगी नई रफ्तार… - June 22, 2026


