एक युवक किसान के दो हजार की करंसी वाले तीन लाख रुपए लेकर फरार हो गया। किसान ने उसे बैंक में रुपए जमा कराने के लिए दिए थे, युवक यूनियन बैंक पहुंचा जरूर लेकिन खाते में रुपए जमा नहीं कराए। भगवानपुर इलाके के किसान की शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस सीसीटीवी फुटेज भेजकर मुखबिरों और शहर के थानों से मदद ले रही है।

दो हजार रुपए के नोट 30 सितंबर से चलन से बाहर हो जाएंगे। देशभर में यह चर्चा का विषय है। राजनीतिक आरोप सफाई का दौर चल रहा है, वहीं सोशल मीडिया पर मीम बन रहे हैं। वहीं शहर में पहली बार ऐसा मामला सामने आया है |

सोमवार दोपहर शहर के भगवानपुर के रहने वाले किसान पालूराम पटेल ने एक परिचित युवक को तीन लाख रुपए दिए। उसमें दो हजार रुपए की करंसी थी। उसे ढिमरापुर चौक स्थित बैंक में बदलवा कर लाने के लिए भेजा था। देर शाम तक युवक नहीं लौटा। किसान ने फोन पर संपर्क किया, लेकिन बात नहीं हो सकी। इसके बाद किसान पालूराम को युवक के रुपए लेकर भागने का शक हुआ।
किसान बैंक पहुंचा वहां कर्मचारियों और गार्ड से बात की। युवक ने नीली टीशर्ट पहनी हुई थी, पता चला कि युवक आया था, लेकिन खाते में रुपए जमा नहीं बताए गए। समाचार लिखे जाने तक कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था।
पुलिस ने शहर के सभी थाना क्षेत्र में युवक के संबंध में सूचना दी गई है। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों ने रुपए लेकर भागने की जानकारी दी, लेकिन किसान के खाते में रुपए जमा होने या रुपए बदले जाने की जानकारी नहीं होने की बात कही। बहरहाल पुलिस युवक की तलाश कर रही है।
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
