छत्तीसगढ़ सरकार के झुठे वायदों के बहकावे में आकर लगातार धरना प्रदर्शन आंदोलन हेतु बाध्य है कर्मचारी वर्ग – अरविन्द खटकर

सारंगढ़। जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य सारंगढ़ बिलाईगढ़ ने आज विज्ञप्ति जारी करते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि पुरे पॉच सालों तक कर्मचारी वर्ग इस सरकार से असंतुष्ट रहे हैं और कांग्रेस सरकार के झुठे वायदों के बहकाबे में आकर लगातार धरना प्रदर्शन आंदोलन हेतु बाध्य है। आंदोलनों के क्रम में दो दिन पुर्व प्रदेशभर के पटवारी पदोन्नति, वेतन विसंगति समेत 8 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। नवा रायपुर के तूता स्थित धरनास्थल पर रायपुर जिले के पटवारियों ने काम ठप कर नारेबाजी की। वेतन विसंगति दूर करने समेत वरिष्ठता आधार पर राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति देने, 2800 रुपए ग्रेड पे देने सहित अन्य मांगों को लेकर पटवारियों ने जिला स्तर पर प्रदर्श किया। रायपुर जिला अध्यक्ष कमलेश तिवारी के नेतृत्व में रायपुर जिले के पटवारियों ने धरनास्थल पर सोमवार को आंदोलन का आगाज करते हुए लंबित मांगें जल्द पूरा करने की मांग की। राजस्व पटवारी संघ के बेनर तले प्रदेशभर के पटवारी काम बंद कर इस अनिश्चितकालीन आंदोलन पर चले गएराजस्व पटवारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष भागवत कश्यप ने कहा, प्रदेशभर के सभी जिलों में की जा रही हड़ताल के जरिए पटवारी अपनी 8 सूत्रीय मांग को लेकर शासन के समक्ष अपनी बात मजबूती से रखने जुटे हैं। अरविंद खटकर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए पटवारियों को समर्थन देने की बात कही।
- फैटी लिवर को मामूली समझने की गलती न करें! रात में शरीर के अंदर हो रहा ये काम दिला सकता है बड़ी बीमारी का संकेत… - August 13, 2026
- अंधे सैफ अली खान के पीछे पड़ा खूंखार अक्षय कुमार, 45 सेकंड के टीजर ने बढ़ाई बेचैनी… - August 13, 2026
- छत्तीसगढ़:ऑनलाइन देता था शादी का झांसा फिर घर बुलाकर ले जाता था कमरे में, इसके बाद करता था ऐसा काम कि…. - August 13, 2026




