सारंगढ़: नवगठित जिले मे स्वास्थ्य सुविधा एवं बेहतर इलाज के लिए संकल्पित श्री राधा कृष्ण हॉस्पिटल नित नए आयाम गढ़ रहे हैँ। बीते शनिवार की शाम एक 4 साल का बच्चा शुभम यादव खेलते खेलते 2 ₹ के सिक्के को निगल गया और फिर व्याकुलतावश् वह गले को पकड़कर उल्टी करने की कोशिश कर रहा था । बच्चे के हाथ में और भी सिक्का होने से परिजन समझ गए कि यह सिक्का निकल गया है फिर तुरंत बच्चे के माता पिता बच्चे को लेकर सीधे श्री राधा कृष्ण हॉस्पिटल गए । वहां मरीज का पहले एक्स-रे किया गया जिसमें पता चला कि सिक्का किस स्थिति में है। फिर श्री राधाकृष्ण हॉस्पिटल के डॉक्टरों की टीम ने एंडोस्कोपी कर सिक्के को बच्चे के गले से निकाला गया, इस तरह डॉक्टरों ने बच्चे की जान बचाई।
डॉक्टरों की टीम में कान नाक गले के डॉक्टर अनूप अग्रवाल जी एवं जनरल सर्जन राकेश साहू जी की मुख्य भूमिका रही।

- कलमा बैराज के सभी गेट खुलेंगे, महानदी किनारे अलर्ट जारी… - June 14, 2026
- सारंगढ़:डेढ़ साल बाद भी नहीं मिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना…. - June 14, 2026
- खड़ेगश्वरनाथ मंदिर व खाड़ाबंद तालाब में चलाया वृहद स्वच्छता अभियान..अरुण गुड्डू यादव और टीम की अनूठी पहल.. - June 14, 2026

