प्रदेश के बच्चों के बेहतरीन शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में स्वामी आत्मानंद स्कूल संचालित करने का ऐलान किया है। अब इन स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। रायपुर जिले के अंतर्गत विभिन्न विकासखण्डों में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में बंपर भर्तियां निकली है।

जिला जनसपंर्क विभाग से मिली जानकारी के अनुसार स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय योजना अंतर्गत रायपुर जिला के भरत देवांगन उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खरोरा, गोगांव, तिलक नगर गुढ़ियारी, निवेदिता अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय गुरुनानक चौक, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय सरोना तथा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय अभनपुर के लिए व्याख्याता, शिक्षक, कम्प्यूटर शिक्षक, सहा. शिक्षक एवं ग्रंथपाल के संविदा पदों पर भर्ती की जायेगी।

जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर ने बताया कि इच्छुक आवेदकों से 20 मई शाम 5 बजे तक सीधे स्पीड पोस्ट, पंजीकृत डाक, कुरियर द्वारा कार्यालय प्राचार्य, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, एन.एच.एम.एम.आई. अस्पताल के पास लालपुर रायपुर, पिन कोड़ 492015 के पते पर आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। रिक्त पदों की संख्या भर्ती नियम और शर्ते आदि एवं आवेदन पत्र प्रारूप वेबसाईट https://raipur.gov.in/ देखे एवं डाउनलोड किए जा सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि निर्धारित तिथि के बाद कोई भी आवेदन पत्र स्वीकार नही किया जावेगा।
- एसपी के सख्त तेवर, थाना प्रभारी की दमदार कार्रवाई: सारंगढ़ में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार… - May 1, 2026
- सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में 1000 डायलिसिस सत्र सफल..मरीजों के लिए वरदान बनी नि:शुल्क सेवा.. - May 1, 2026
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
