सारंगढ़। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ थानार्नृतगत आने वाला शास.हायर सेकेण्डरी स्कूल टुन्डरी को चोरो ने निशाना बनाते हुए खिड़की तोड़कर 65 हजार रूपये के सामान पार कर दिया। प्राचार्य की शिकायत पर बिलाईगढ़ पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ भादवि 380, 457 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर चोरो की तलाश शुरू कर दिया है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार काशीराम पटेल पिता श्री तिलकराम पटेल उम्र 61 साल साकिन कुम्हारी थाना गिधोरी जिला बलोदाबाजार भाटापारा छ0ग0 का निवासी है तथा शासकीय हायर सेकेडरी स्कूल ट॒ण्डरी में प्रभारी प्राचार्य के पद पर है कार्यरत है उसने बताया कि दिनांक 10.05.2023 को 02.00 बजे स्कूल कार्य कर अपने घर चला गया । घनश्याम वेष्णव स्कूल के चपरासी है जो स्कूल का देखरेख
का कार्य करता हे । रात्रि 08.00 बजे स्कूल का गेट एवं खिड़की बंद था । दिनांक 11.05.2023 को प्रातः 08.00 बजे वैष्णव जी ने मुझे फोन. कर बताया कि स्कूल का खिड़की टूटा है तब में आकर देखा तो व्यावसायिक शिक्षा (बेंकिंग) कक्ष का खिड़की टूटा है अंदर जाकर देखा तो 1 नग एल.ई.डी. टी.वी. (55 इंची ), 4 नग कम्युटर सेटएवं आलमारी में रखे युपीएस, की बोर्ड, माउस एवं ट्वीटर बाक्स आदि सामग्री को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है । उक्त सामान का मूल्य लगभग 65 हजार रूपये है। आज दिनांक 11.05.2023 दिन गुरूवार को प्रातः 07.45 बजे व्यावसायिक शिक्षा (बैंकिंग) कक्ष का टेबल क्लाथ एवं परदा मैदान में गिरा हुआ पाये जाने पर भृत्य श्री घनश्याम दास वेष्णव द्वारा उक्त कक्ष में प्रवेश करने पर चोरी होने की जानकारी हुआ । बिलाईगढ़ पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ भादवि 380, 457 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर चोरो की तलाश शुरू कर दिया हे।

- एसपी के सख्त तेवर, थाना प्रभारी की दमदार कार्रवाई: सारंगढ़ में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार… - May 1, 2026
- सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में 1000 डायलिसिस सत्र सफल..मरीजों के लिए वरदान बनी नि:शुल्क सेवा.. - May 1, 2026
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
