सारंगढ़/पुलिस चौकी कनकबीरा अंतर्गत गोमर्डा अभ्यारण के देवसर जंगल में कच्ची सडक किनारे अज्ञात महिला की अधजली लाश मिलने की सूचना पर कनकबीरा चोकी प्रभारी लखन लाल यादव ने घटना स्थल में पहुंचकर अपने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया प्रथम टृष्टया घटना हत्या किया जाना प्रतीत हो रहा है आशंका व्यक्त की जा रही है की हत्यारों ने साक्ष्य छिपाने कहीं दूसरे जगह से हत्या की घटना को अंजाम देकर जंगल रास्ते में सुनसान जगह पर महिला को लाश को फेककर पहचान छिपाने के उद्देश्य से पेट्रोल छिड़ककर जला दिया होगा, बहरहाल पुलिस ने अज्ञात शव मिलने पर धारा 174 जाफो दर्ज कर विवेचना में लिया है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्यवाही पुलिस करेगी।


Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
