*सारंगढ़-बिलाईगढ़*- सारंगढ़- बिलाईगढ़ अन्तर्गत तहसील बरमकेला के ग्राम दादरपाली के रामरतन चौहान जी के गर्भवती पत्नी ललिता चौहान जी का दिन शुक्रवार 05/05/2023 शाम 17:09बजे प्रसव पीड़ा शुरु हो गया जिसकी सूचना रामरतन चौहान जी द्वारा 102 महतारी एक्सप्रेस के काल सेंटर में दिया गया, जिससे तत्काल नजदीकी एम्बुलेंस पीएचसी लेंधरा के 102मेडिकल स्टाफ को संपर्क किया गया ड्यूटी में तैनात इएमटी मुकेश यादव एवम् पायलट बासुदेव मिरी तुरंत मौके के लिए रवाना हुए पहुंचने पर देखा की प्रसूता की प्रसव पीड़ा तेज है और रास्ता खराब होने के कारण मरीज को अस्पताल पहुंचने में विलंब हो रहा था और मरीज की गंभीर हालत को देखते हुए प्रसूता का सुरक्षित प्रसव एंबुलेंस पर ही कराया गया एवम् उचित प्राथमिक उपचार दिया गया और नवजात एवम् मां को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरमकेला में भर्ती कराया गया जहां जच्चा एवम् बच्चा दोनों स्वास्थ्य है ।

- सारंगढ़:तिरंगे से सजे 100 ट्रैक्टर, किसानों ने निकाली भव्य यात्रा… - August 12, 2026
- 112 की तत्परता से बची युवक की जान, जहर सेवन के बाद कराया अस्पताल में भर्ती… - August 12, 2026
- खराब खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर होगी कार्रवाई, शिकायत के लिए हेल्पलाइन जारी… - August 12, 2026




