पुलिस अधीक्षक महोदय सारंगढ़ बिलाईगढ़ द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध शराब, जुआ, सट्टा जैसे अवैधानिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही करने हेतु कड़े निर्देश दिए गए है जिस पर अमल करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सारंगढ़ एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस महोदय बिलाईगढ़ के कुशल मार्गदर्शन में थाना भटगांव पुलिस टीम के द्वारा कार्यवाही कर आज दिनांक 05/05/2023 को मुखबीर की सूचना पर भटगांव नगर में पठान मोहल्ला चबूतरा में कुछ जुआडियान रूपए पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं की सूचना पर रेड कार्यवाही कर *आरोपी 1. तौफीक खान पिता लतीफ खान, 2. मोहम्मद इश्तियाक पिता ईशाक खान, 3. सत्यनारायण सोनी पिता गोरेलाल सोनी, 4. संतोष बघेल पिता रामेश्वर बघेल साकिनान भटगांव थाना भटगांव जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़, 5. अनिल जाटवार पिता कुंज राम जाटवर ग्राम नंगारीडीह थाना हसौद जिला शक्ति* के कब्जे से जुमला नगदी रकम 7460 रुपया एवं 52 पत्ती ताश जप्त किया गया,आरोपीओ का कृत्य अपराध धारा 13 जुआ एक्ट एवं छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के अंतर्गत कार्यवाही कर आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है। तथा आरोपियों के विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है|

- किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है ये 5 बड़े संकेत! कहीं आप तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? - October 3, 2026
- गेहूं के आटे से बनाएं सुपर टेस्टी नाश्ता, समोसा-कचौड़ी की छुट्टी! - October 3, 2026
- Drishyam 3′ ने ओपनिंग डे पर तोड़ा ‘पठान’ का रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर रही फिल्म… - October 3, 2026
