भारतीय इतिहास फोर्ट्स के बिना अधूरा है। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात और बिहार से लेकर महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में कई फोर्ट्स हैं। भारत में एक ऐसा भी फोर्ट है जिसके बारे में कहा जाता है कि यहां से अचानक पूरी बारात गायब हो गई थी।

आइए इस रहस्यमयी फोर्ट के बारे में जानते हैं।
गढ़कुंडार फोर्ट का इतिहास
इस का निर्माण लगभग 11वीं शताब्दी में किया था। यह फोर्ट 5 मंजिला था। कहा जाता है कि इस 5 मंजिला फोर्ट का 3 मंजिल ऊपर हुआ करता था और 2 मंजिल धरती के नीचे निर्माण किया गया था। यहां चंदेलों, बुंदेलों और खंगार जैसे कई शासकों का शासन रहा था।
गढ़कुंडार किला की रहस्यमयी बनावट
इस फोर्ट को लगभग 1500-2000 साल प्राचीन फोर्ट माना जाता है। इसके बारे में कहा जाता है कि कई बार यह फोर्ट अदृश्य हो जाता है। इस फोर्ट का निर्माण इस कदर किया गया था कि दूर से यह फोर्ट दिखाई देता था लेकिन जैसे-जैसे इस फोर्ट के करीब जाते थे यह फोर्ट आंखों से ओझल होने लगता था। माना जाता है कि इस फोर्ट के रास्ते से जो भी जाता था वो किसी और ही दिशा में भटक जाता था। एक ऐसा देश जहाँ सिर्फ 40 मिनट के लिए डूबता है सूरज, साल पर पड़ती है ठंड
किला की रहस्ययमी कहानी
कई साल पहले यहाँ एक बारात आई थी। जब बाराती इस फोर्ट में घूमने गए तो सभी अचानक गायब हो गए। कहा कहा है कि इस घटना में लगभग 50 लोग गायब हो गए और आज तक उन लोगों का पता नहीं चला। इस घटना के बाद फोर्ट के सभी दरवाजों को बंद कर दिया गया। कई लोगों का माना है कि इस घटना के बाद फोर्ट के आसपास कोई शाम के समय भटकने की हिम्मत नहीं करता है। स्थानीय लोगों का यह भी मानना है कि इस फोर्ट से अजीबो-गरीब आवाज आती है
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
