रायगढ़:- “या तो मुझे इंसाफ दो, या ईच्छा-मृत्यु”..लकवाग्रस्त बीमार “मंजूर” सुनीलअग्रवाल(सी.ए.) और कारोबारी संजय अग्रवाल के खिलाफ बैठा धरने पर.. हालत गम्भीर,परिवार का इकलौता कमाऊ क्या सच मे रशुकदारो की बेईमानी से सड़क पर आया…! सफेदपोशों के काले कारनामों की हाले-बयां दास्तान…
जगन्नाथ बैरागी
रायगढ़। अब तक आपने शहर के कई सफेद पोशों के काले कारनामों की कहानियाँ सुनी होंगी। परन्तु आज सामने आए एक वाकिये को देख- सुनकर इंसानियत से आपका भरोसा उठ जाएगा। शहर के भीड़-भाड़ वाले इलाके रामनिवास चौक में फ्लाई ओवर के नीचे सड़क में अनशन पर बैठा एक बीमार अशक्त व्यक्ति जो खुद का नाम मोहम्मद मंजूर निवासी सोनुमुडा बजरंग पारा का रहने वाला बता रहा है। वह बीते दो दिनों से बिना कुछ खाए पिए ही राम निवास टाकीज चौक पर अग्रसेन महाराज की मूर्ति के पास ही अपनी मांगों वाली कुछ पोस्टर को बिखेर कर लेटता है। उसे इस हाल में देखकर शहर के लोग उसके पास जाकर उसका हालचाल पूछते हैं।

इस क्रम में आज कुछ मीडिया कर्मियों की नजर भी पीड़ित पर पड़ी। उसे इस तरह यहां बेहाल पड़े रहने की वजह पूछी तो उसने शहर के दो चित- परिचित कारोबारियों पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए। उसने यह बताया कि आज उसकी इस दयनीय हालत के लिए भी वही दोनों शख्स जिम्मेदार है।
पीड़ित ने उनका नाम सुनील अग्रवाल (सी.ए.)और संजय अग्रवाल कारोबारी बताया। युवक का आरोप है कि दोनों ने उससे करीब 1 करोड़ रु का काम करवाने के बाद उसे भुगतान नही कियॉ। उनकी बेईमानी की वजह से वह वर्ष 2014-15 से उनके खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रहा है। उसने दोनों के खिलाफ सिटी कोतवाली थाने में ठगी और बेईमानी की शिकायत भी की थी,परन्तु उनकी ऊंची रसूख के चलते उसे अब तक न्याय नही मिला। इधर इस बड़ी बेईमानी की वजह से उसका घर-जमीन और जमा पूंजी देनदारों का कर्ज चुकाने में निकल गई। ऊपर से उसकी आर्थिक स्थिति बिगड़ने और मानसिक परेशानी के कारण वह लकवा ग्रस्त हो गया। वर्तमान में उसके शरीर का निचला हिस्सा काम नही कर रहा है इसलिए उसका उठ बैठ पाना सम्भव नही है।फिर भी वह इस आस में यहां पूरे दिन भूखे-प्यासे लेटा रहता है कि शायद किसी की मदद से शहर के दो तथाकथित सफेद पोश कारोबारियों के पास फंसे उसके पैसे मिल जाएं। हालांकि अभी इस मामले में दूसरे पक्ष की बात सामने नही आ पाई है। परन्तु यह भी उतना ही बड़ा सच है कि कोई भी मजबूर और नि:शक्त इंसान बिना किसी वजह के इस तरह अपनी मांग को लेकर सड़क पर नही आ बैठता है।
- IIM रायपुर में सारंगढ़ के जनप्रतिनिधियों ने सीखे सुशासन के गुर..नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक कौशल का हुआ विकास..5 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण संपन्न: जिला पंचायत सदस्य शिवकुमारी साहू समेत अन्य सदस्यों ने प्राप्त किया विशेष मार्गदर्शन… - January 28, 2026
- गणतंत्र दिवस परेड में ‘धरती आबा’ झांकी ने जीता दिल..आदिवासी विकास विभाग को मिला प्रथम पुरस्कार..सांसद और विधायक के हाथों सम्मानित हुए अधिकारी; 25 जनकल्याणकारी योजनाओं की थीम पर आधारित थी भव्य झांकी.. - January 28, 2026
- “वोट की ताकत ही लोकतंत्र की असली शक्ति”: जिपं सभापति वैजयंती लहरे..राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सभापति ने याद दिलाया संवैधानिक अधिकार.. - January 28, 2026
