जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़-पुलिस अधीक्षक रायगढ़ अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन पर सरिया पुलिस द्वारा एक बार फिर मुखबिर सूचना पर हाथ भट्टी की घेराबंदी कर अवैध शराब के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई की गई है। मौके पर तैयार की गई 200 लीटर महुआ शराब, शराब बनाने के बर्तनों की जप्ती के साथ काफी मात्रा में महुआ पास लहन का नष्टीकरण किया गया है। जानकारी के अनुसार दिनांक 19/08/2021 को थाना प्रभारी सरिया निरीक्षक विवेक पाटले को मुखबिर से सूचना मिला कि ओड़िशा से सटे ग्राम सांकरा में बहाल नाला के पास अवैध रूप से महुआ शराब बनाई जा रही है। सूचना पर सरिया पुलिस ग्राम सांकरा पहुंची और मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर ग्रामीणों(गवाह) के साथ जाकर घेराबंदी किया गया। मौके पर आरोपी भक्त सिंह गोंड पिता राजेंद्र गोड उम्र 45 वर्ष साकिन सांकरा थाना सरिया जिला रायगढ़ शराब बनाता मिला जिसे शराब बनाने के संबंध में नोटिस देकर आसपास के स्थान को चेक किया गया।

पुलिस टीम द्वारा मौके पर तैयार कर रखा हुआ 200 लीटर महुआ शराब कीमत 40,000 रूपये,शराब बनाने का बर्तन कीमत 1,000 रूपये एवं 50-50 किलो की बोरी में रखे हुये महुआ पास लहन का नष्टीकरण किया गया है। आरोपी के विरूद्ध थाना सरिया में धारा 34(1)(क)34(2)59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है। थाना प्रभारी विवेक पाटले, सहायक उप निरीक्षक माधव साहू, आरक्षक खिरेन्द्र जलतारे,मोहन गुप्ता,महादेव बंजारा,राज कुमार साव, मोहन पटेल,गोपाल डनसेना की अहम भूमिका रही है।
- “मां” की मौत का दर्द लेकर इंसाफ की तलाश में दर-दर भटकता बेटा!अब सिर्फ सारंगढ़ एसपी सुनील शर्मा से न्याय की उम्मीद..जमीन विवाद के बाद बुजुर्ग मां की मौत से टूटा परिवार…दोषियों पर जल्द कार्रवाई की लगाई गुहार.. - September 19, 2026
- सारंगढ़ में शिक्षा की राह लौटे बच्चे, सेवा संकल्प ने जगाई नई उम्मीद… - September 19, 2026
- सारंगढ़ में सेवा संकल्प का असर, छूटी पढ़ाई फिर शुरू; बच्चों ने बुना सुनहरा भविष्य… - September 19, 2026
