पुलिस अधीक्षक महोदय जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ द्वारा जिले में अवैध शराब, जुआ, सट्टा जैसे अवैधानिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही करने हेतु कड़े निर्देश दिए गए है जिस पर अमल करते हुए आज दिनांक 24/04/2023 को मुखबीर की सूचना मिला कि अंबेडकर चौंक भटगांव नगर में एक महिला अवैध शराब बिक्री करने वास्ते रखी है। कि सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही कर *महिला आरोपीया अनीता प्रेमी पिता रमेश प्रेमी उम्र 29 साल साकिन अंबेडकर चौक वार्ड क्रमांक 15 भटगांव थाना भटगांव* के कब्जे से एक थैला में 16 पाव देशी प्लेन शराब सील बंद कीमती 1280 रुपए, अलग अलग जरीकेन में रखे करीबन 09 लीटर हांथ भट्ठी से निर्मित कच्ची महुआ भरी हुई कीमती 900/रुपए एवं को आरोपीयां द्वारा अवैधानिक रूप से रखना पाए जाने से आरोपीयां के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही कर महिला आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
