नवगठित जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ अंतर्गग आने वाले गांव हरदी के सैकड़ों महिलाएं पुरुष ग्रामीणों ने शनिवार रात भीगते हुए पानी में सरसीयां थाना पहुंचकर महिला उपसरपंच पति द्वारा सार्वजनिक बोरिंग में बिना पंचायत सहमति प्रस्ताव जबरदस्ती बोर लगाने व ग्राम पंचायत हरदी में अन्य वित्तीय गड़बड़ी के संबंध में लिखित शिकायत कर उचित कार्रवाई करने आवेदन थाना प्रभारी को दिया गया। लोगों ने अपने गांव के उपसरपंच और उनके पति बुदंलाल साहू पर रोजगार गारंटी योजना में काम किए हुए मेहनत मजदूरी के 800 रुपए व आवास योजना निकालने के एवज में ग्रामोणों से 1500 रुपए लेने का गंभीर आरोप लगाए। लोगों ने आरोप लगाया कि उपसरपंच पति द्वारा बोर फिंटिंग लगवाने पर हम लोगों को लाइट बंद हो जाने से पानी की समस्या बनी रहेगी। हम लोग नहीं चाहते कि हमे पीने के पानी की समस्या से जूझना पड़ेगा। लोगों को पीने के पानी की जरूरत होती है। एक हमारे गांव का उपसरपंच पति द्वारा जबरदस्ती सार्वजनिक हैंडपंप को बिना पंचायत सहमति और बिना प्रस्ताव के बोर फिटिंग करवाया जा रहा है। ग्राम पंचायत के उपसरपंच पति बुदंलाल साहू द्वारा सामूहिक अपने ग्राम पंचायत हरदी में हुई रोजगार गारंटी के कार्यों में काम करने वाले लोगों के मज़दूरी के पैसे को गबन कर लिया है।

- चातुरी नंद को बड़ी जिम्मेदारी, चौहान समाज में खुशी की लहर… - September 13, 2026
- सेवा संकल्प अभियान की तैयारी तेज, 17 सितंबर से जिलेभर में होंगे जनभागीदारी के आयोजन… - September 13, 2026
- एमपी की ‘सख्ती’ का दिखा दम! एसपी सुनील शर्मा के नेतृत्व में गांजा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 40 किलो गांजा समेत ₹28.60 लाख की संपत्ति जब्त… - September 13, 2026
