उमेश पाल मर्डर केस (Umesh pal murder case) में बमबाज आरोपी बदमाश गुड्डू मुस्लिम (Guddu Muslim) को लेकर हर दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं. अब खबर ये आ रही है कि गुड्डू मुस्लिम के छत्तीसगढ़ में फरार होने की आंशका है.
दरअसल एसटीएफ ने उड़ीसा में एक शख्स से पूछताछ की है, जिससे पूछताछ में गुड्डू की नई लोकेशन का पता चला है.

जानकारी के मुताबिक उड़ीसा में एसटीएफ ने जिस शख्स से पूछताछ की है, उसका नाम राजा खान बताया जा रहा है. गौरतलब है कि गुड्डू मुस्लिम को अतीक के करीबियों में जाना जाता है. वहीं कल ही एक ताजा वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि उमेश की हत्या से पहले गुड्डू अशरफ से मिलने बरेली जेल गया था. यह पर अशरफ ने गुड्डू को पूरा मर्डर प्लान बताया था. STF को जानकारी मिली थी कि गुड्डू मुस्लिम के साथ छत्तीसगढ़ महासमुंद के एक पुराने बदमाश के साथ संबंध रहे हैं.
छत्तीसगढ़ बार्डर के पास लोकेशन
बता दें कि यूपी पुलिस को गुड्डू मुस्लिम की आखिरी लोकेशन छत्तीसगढ़ सीमा के आसपास मिली है. ऐसा माना जा रहा है कि एसटीएफ के आने की सूचना मिलने के बाद गुड्डू मुस्लिम ओडिशा से भागकर छत्तीसगढ़ के रास्ते फरार हो गा है.
5 लाख का इनाम
उमेश पाल हत्याकांड में शूटर गुड्डू मुस्लिम पर पांच लाख का इनाम रखा गया है. स्पेशल टास्क फोर्स इसकी तलाश में जुटी हुई है. माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद से ही गुड्डू मुस्लिम फरार हो गया है. वहीं अतीक की पत्नी भी अभी फरार चल रही है.
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
