रायगढ़: शहर मे चोरों का हौसला होने सातवें आसमान पर है। ना उन्हे सुनसान इलाके की परवाह है और ना ही भीड़ भाड़ वाले कालोनी का डर !
ताजातरीन घटना बीते रात बुधवार की है जहाँ रात्रि लगभग 1 बजे के करीब रोज गार्डन के पास वन विभाग से लोहे का 7 फीट लंबा और 4 फीट चौड़ा एंगल की चोरी का प्रयास 4 लोगों के द्वारा किया जा रहा था । संयोग वश उसी समय मोक्ष IAS के मुख्य शिक्षक दिलीप मंथन के साथ उनके प्रतियोगी स्टूडेंट्स राहुल सिंह , अनिल सिदार, लोकेश गुप्ता और संजय दास खाना खाकर अपने बाइक और स्कूटी से घूमने निकले थे। मौका ए वारदात पर चोरी की घटना को भांप कर इनके द्वारा डिग्री कॉलेज के लाल मैदान से चिल्लाया गया जिससे चारों चोर डर गए और मुख्य सड़क पर चोरी की समान को छोड़कर जिला पंचायत की तरफ भागने लगे , जिन्हे इन पांचों जिम्मेदार व्यक्ति द्वारा दौड़ाया गया । चोर अपना चप्पल छोड़कर रोड में भागे, प्राप्त जानकारी के मुताबिक आगे जाकर चोर जिलापंचायत के पीछे दीवार फांदकर भाग गए। यहां तारीफ इन पांचों लोगो की करनी होगी जिन्होंने सुझबुझ और बहादुरी का परिचय दिया , इन जागरूक युवाओं ने ना सिर्फ चोरों को दौड़ाया तत्पश्चात पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी को बुलाकर समान और चोरों के बारे में जानकारी दी, पेट्रोलिंग टीम के साथ शहरवासियों ने युवाओं की भूरी भूरी प्रशंसा की है।

लेकिन दूजी ओर यह खबर पुलिस प्रशासन के लिए नींद उड़ाने वाली हैं, क्योंकि वहां ऑफिसर कॉलोनी है और सभी शहर के प्रशासनिक अधिकारी का निवास स्थल है फिर भी चोरों के हौसले बुलंद हैं । पुलिस को रात्रि गश्त बढ़ाने की आवश्यकता भी प्रतीत होती है।

- बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे परजनसमस्याओं से मुंह मोड़ने का आरोप..बिलाईगढ़ में व्यापारी संघ का 5 दिवसीय धरना से नदारद रहीं विधायक कविता.. - July 31, 2026
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026




