सारंगढ़: छत्तीसगढ़ सरकार ने कोदो, कुटकी और रागी का वैज्ञानिक तरीके से उत्पादन बढ़ाने के लिए ‘छत्तीसगढ़ मिलेट मिशन’ चालू किया हैं। सामान्यतः मोटे अनाज वाली फसलों जैसे ज्वार, बाजरा, रागी, सावां, कोदो, कुटकी और कुट्टू को मिलेट क्रॉप कहा जाता है। मिलेट्स को सुपर फूड भी माना जाता है, क्योंकि इनमें पोषक तत्व अपेक्षाकृत अधिक मात्रा में होते हैं।छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है, जहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में मिलेट्स को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में कोदो, कुटकी और रागी का ना सिर्फ समर्थन मूल्य घोषित किया गया, अपितु समर्थन मूल्य पर खरीदी भी की जा रही है।

उपसंचालक श्री श्री राठौर के मार्गदर्शन मे सारंगढ़ के किसान हो रहे प्रोत्साहित –

उपसंचालक कृषि हरीश राठौर ने अपने अधीनस्त कर्मचारियों को मिलेट्स उत्पादन हेतु किसानो को प्रोत्साहित करने एवं उत्पादन संबंधित तकनीकी जानकारी देने निर्देशित किया है। साथ ही श्री राठौर स्यान किसानो के खेतोँ मे जाकर समय समय से निरीक्षण कर किसानो का उचित मार्गदर्शन भी करते हैँ।
इसी तारतम्य मे दिनांक 21/04/23 को विकास खंड सारंगढ़ के ग्राम परसाडीह में उपसंचालक कृषि श्री हरीष राठौर द्वारा रागी ,बाजरा फसल का निरीक्षण किया गया। विदित हो गांव मे किसानों द्वारा 50 एकड़ में रागी तथा 3 एकड़ में बाजरा की फसल लगाई गई है। ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों के उचित मार्गदर्शन के परिणाम स्वरूप सारंगढ़ विकासखंड के किसान भी मीलेट्स फसल की ओर आकर्षित हो रहे हैं। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी सुलेमान एक्का , कृषि गिकास अधिकारी जयप्रकाश गुप्ता, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अंजुलता कुसरो के साथ अन्य कृषक उपस्थित रहे ।
- भीम ने की शिवलिंग की स्थापना तो अर्जुन ने बाण चलाकर बनाया झरना, यहां है प्रकृति और इतिहास का संगम… - April 26, 2026
- थायराइड और फैमिली हिस्ट्री: जेनेटिक रिस्क, शुरुआती लक्षण और बचाव के तरीके जानें डॉक्टर से - April 26, 2026
- 2 कप मूंग दाल में पनीर और पुदीना डालकर बनाएं स्वादिष्ट Moong Dal Paneer Pudina Chilla, नाश्ते के लिए है परफेक्ट रेसिपी… - April 26, 2026
