सारंगढ़ । सारंगढ़ एसपी के निर्देश पर सिटी कोतवाली में शांति समिति की बैठक एसडीओपी स्वप्निल साहू के नेतृत्व में आहूत हुई । बैठक में श्रीमती साहू ने कहा कि किसी प्रकार का कोई धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाने वाली बात आती है तो तत्काल पुलिस को , प्रशासन को सूचित करें । खुद से किसी मसले का हल निकालने की कोशिश में कानून को अपने हाथ में लेने से बचें । यदि कोई भी असामाजिक तत्व सौहार्दपूर्ण वातावरण को बिगाड़ने की कोशिश करता है तो उसके ऊपर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी । उन्होंने यह भी कहा सोशल मीडिया में भड़काऊ पोस्ट करना अपराध है यदि कोई पोस्ट डालता है तो भी उसकी पुलिस या प्रशासन को जानकारी दें ।

शांति समिति की बैठक में एसडीओपी साहू ने कहा कि – कोई भी धर्मावलंबी किसी प्रकार के अस्त्र और शस्त्र लेकर नहीं निकले । शस्त्र की श्रेणी में तलवार,भाला, फरसा यहां तक की डंडा को भी लिया जा सकता है इसका प्रयोग ना करें । ईदगाह में नमाज अदा करने वाले मुस्लिम भाई और ना ही परशुराम जयंती के शोभा यात्रा के दरमियान शस्त्रों का प्रयोग वर्जित रहेगा । नगर के गणमान्य नागरिक, नेता , जनप्रतिनिधि, पत्रकार, मीडिया कर्मी, व्यवसाई, चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य के अलावा मुस्लिम समाज , ब्राह्मण समाज प्रमुख उपस्थित रहे क्योंकि 22 को मुसलमानों का ईद व उसी दिन ब्रह्मणों के द्वारा परशुराम जयंती मनाई जाएगी । ऐसी स्थिति के बीच कोई भी ऐसी विषम स्थिति खड़ी ना हो जो सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने का काम करें ।
शांति समिति में उपस्थित गणमान्य लोगों ने कहा कि – यहां सभी भाईचारे के साथ रहते हैं । सभी धर्म, संप्रदाय के लोग एक दूसरे का सम्मान करते हैं, मुस्लिम समाज द्वारा सवेरे 10 बजे तक नमाज अदा कर वापसी होगी और वही परशुराम जयंती की शोभायात्रा संध्या के समय बड़े मठ से निकाली जाएगी जो छोटे मठ, नंदा चौक, जय स्तंभ चौक, केडिया चौक, दौलतराम शराब चौक के बाद बड़े मठ पहुंचेगी । जिससे धार्मिक सद्भाव कहीं पर बिगड़ने की संभावना नहीं है । बैठक को संबोधित थानेदार विंटन साहू ने भी किया।शांति समिति की इस बैठक में भरत अग्रवाल, जगन्नाथ बैरागी, शाहजहां , शंकर चंद्रा , प्रमोद मिश्रा , विधायक प्रतिनिधि अजय बंजारें मुकेश यादव , मयूरेश केसरवानी, सत्येंद्र सिंह बरगाह, मोहम्मद हसन, जितेंद्र गुप्ता, विवेक ठाकुर, सिताराम, धनीराम, रामप्रसाद, सरताज बैग, अरुण निषाद, शुभम वाजपेई ओंकार केशरवानी, महेंद्र अग्रवाल, कमल किशोर सुलतानिया के साथ ही साथ अन्य गणमान्य प्रतिष्ठित नागरिक उपस्थित रहे ।
- गौरा चौरा में विराजे विघ्नहर्ता, गणेशोत्सव की धूम शुरू… - September 17, 2026
- सारंगढ़ स्थापना दिवस सूना क्यों?क्या कांग्रेस विधायकों का दंश झेल रही जिले की जनता – भरत अग्रवाल - September 17, 2026
- 25 करोड़ बच्चों के सपनों को पंख देने का सेवा संकल्प..शिक्षा, प्रतिभा और समान अवसरों से गढ़ेंगे भारत का उज्ज्वलभविष्य : डीईओ एल.एन. पटेल… - September 17, 2026
