सारंगढ़ । चतुर्थ कर्मचारी संघ के आजा कल्याण विभाग के विभिन्न आश्रम छात्रावास में कार्यरत सीधी भर्ती 2013 आकस्मिक निधि चतुर्थ कर्मचारी रसोईया, जलवाहक भृत्य, चौकीदार, सचिव आ जाकवि छग शासन आदेश क्रमांक एफ 9-15/ 2005/ 25-1/रायपुर दिनांक 7/3/ 2012 के आदेशानुसार कार्यालय कलेक्टर आजा कल्याण विभाग रायगढ़ द्वारा स्वीकृत 559 पदों पर 3 वर्ष के परीक्षा अवधि पर वेतन मान 4750 प्लस ग्रेड पे 1300 + महंगाई भत्ता 4840=10890 होगा । वेतनमान पर कलेक्टर रायगढ़ के अध्यक्षता में गठित छानबीन समिति के द्वारा सीधी भर्ती 2013 में नियम अनुसार की गई थी परंतु 3 वर्ष पश्चात 2016 में वेतन नियमन किया जाना था परंतु दुर्भाग्यवश 3 वर्ष सफल परीक्षा पश्चात नहीं होने से चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ के बैनर तले 100 दिनों से अधिक लंबी हड़ताल करने के बाद भी जायज एवम् संवैधानिक अधिकार नहीं मिला । यह बताना लाजिमी होगा कि – कुछ तथाकथित लोग जो कर्मचारी नेता बने फिरते हैं, जो छात्रावास संघ के नाम पर विभाग व आनि चतुर्थ कर्मचारी, रसोईया,जल वाहक, चौकीदार, भृत्य के वेतन नियमन को नियमिती करण बताकर सवाल खड़ा कर दुर्भावना द्वेषवश मन गढ़त बेबुनियाद आरोप लगाना बेहद निंदनीय है ।तथाकथित कर्मचारी संघ के नेता जो चतुर्थ कर्मचारियों के कभी हित नहीं चाहे 3 वर्ष परीक्षा अवधि के बाद आठ 9 साल तक वेतन नियमन नहीं हो रहा था , तब यही तथा कथित छात्रावास संघ किस बिल में छिपे थे । कभी हमारा हड़ताल को समर्थन भी नहीं की , कठिनाइयों अथक संघर्ष के बाद छग शासन सचिव आजा कल्याण विभाग छग शासन मंत्रालय महानदी भवन अटल नगर रायपुर के आदेश क्रमांक एफ9_15/ 2008/25_1/नया रायपुर दिनांक 11_1_2021 के अनुसार रायगढ़ जिले के चतुर्थ कर्मचारियों का वेतन नियमन 3 वर्ष परिवीक्षा पूर्ण करने वाले कर्मचारियों का किए जाने का स्पष्ट आदेश के तहत तत्कालीन संवेदनशील कलेक्टर श्री भीमसिह एवं सहायक आयुक्त अविनाश श्रीवास्तव द्वारा समस्त चतुर्थ कर्मचारियों का मार्कशीट जिशि अधिकारी रायगढ़ से सत्यापन कराकर पात्र चतुर्थ कर्मचारियों का 3 वर्ष परीक्षा पूर्ण तिथि से वेतन नियमन किया गया है । जिससे जिले के कर्मचारी सदैव आभारी रहेंगे । जिले के सैकड़ों चतुर्थ कर्मचारियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की दुर्भावना ग्रस्त मानसिकता से एवं जिले के संवेदनशील नेक सहायक आयुक्त अविनाश श्रीवास एवं विभाग की छवि धूमिल करने में लगे हैं। छात्रा वास अधीक्षक संघ के नाम से झूठा आरोप मनगढ़ जिसकी आकस्मिक निधि चतुर्थ कर्मचारी संघ जि.रायगढ़ के पदाधिकारियों दिनेश अनंत अंबिका चौहान , घनश्याम लहरें , प्रकाश जनसेना, वीरेंद्र साहू, विकास जायसवाल, आसाराम साहू, जालंधर राठीया, कमल सारथी , श्याम लाल नाथ, प्रभात पटेल प्रेस विज्ञप्ति जारी कर चतुर्थ वर्ग कर्मचारी विरोधीअहित कार्य का कड़ी शब्दों में निंदा करते है ।

- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




