अगर आप कम समय में पैसा दोगुना करना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है. क्योंकि पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र स्कीम के तहत यदि आप निवेश करते हैं तो समय से पहले ही आप दोगुना पैसा विड्रॉल कर सकते हैं.
आपको बता दें कि किसान विकास पत्र की ब्याज दरों में एक अप्रैल से ही इजाफा किया है. जिसके बाद मैच्योरिटी टाइम से पूरे 5 माह पहले आपकी रकम दोगुनी हो जाएगी. इसकी गारंटी पोस्ट ऑफिस देता है. साथ ही पोस्ट ऑफिस की स्कीम पूरी तरह से जोखिम रहित होती है.

5 माह में पैसा डबल करने का तरीका
आपको बता दें कि 1 अप्रैल से डाक घर ने किसान विकास पत्र सेविंग स्कीम्स पर ब्याज दर को 7.2 फीसदी से बढ़ाकर 7.5 फीसदी कर दिया गया है. किसान विकास पत्र स्कीम पोस्ट ऑफिस ने पैसा दोगुना करने के लिए ही लॉन्च की थी. लेकिन जब से ब्याज दरों में इजाफा हुआ है. मैच्योरिटी समय से 5 माह पहले ही पैसा दोगुना हो जाएगा. आपको बता दें कि पहले स्कीम के तहत पैसा डबल होने में 120 महीने लगते थे. लेकिन अब 115 माह में ही पैसा डबल हो सकेगा.
सिर्फ 1000 रुपए से खोला जा सकता है kvp खाता
जानकारी के मुताबिक किसान विकास पत्र सेविंग स्कीम के तहत आप कम से कम 1000 रुपये से खाता खोल सकते हैं. वहीं स्कीम की खास बात ये है कि इसमें अधिकतम डिपॉजिट की कोई सीमा नहीं है. आप कितना भी धन इसमें निवेश कर सकते हैं. साथ ही आप सिंगल व ज्वाइंट दोनों प्रकार से खाता खोलकर स्कीम के तहत निवेश शुरू कर सकते हैं. आपको बता दें कि जॉइन्ट खाते में अधिकतम 3 वयस्कों के शामिल होने का ऑप्शन मिलता है.
- किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है ये 5 बड़े संकेत! कहीं आप तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? - October 3, 2026
- गेहूं के आटे से बनाएं सुपर टेस्टी नाश्ता, समोसा-कचौड़ी की छुट्टी! - October 3, 2026
- Drishyam 3′ ने ओपनिंग डे पर तोड़ा ‘पठान’ का रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर रही फिल्म… - October 3, 2026
