सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला ब्लाक मे आज 9 कोरोना मरीजो की पहचान किया गया है। इसमे से खोरीगांव मे 35 वर्ष के पुरूष पाजीटिव पाया गया है। वही खोरीगांव में ही 40 वर्ष की महिला भी पाजीटिव पाई गई है। इसी प्रकार से लेन्ध्रा में 22 वर्ष के युवक पाजीटिव पाया गया है। जबकि सरिया में 32 वर्ष की महिला पाजीटिव मिली है। इसके साथ ही 73 वर्ष के बुजुर्ग तथा 35 वर्ष की महिला भी पाजीटिव पाये गये है। सरिया से सटे गांव भठली में, मरीजो की पहचान किया गया है। यहा पर 62 वर्ष और 45 वर्ष के पुरूष की पहचान किया गया है जबकि बरपाली में 75 वर्ष की बुजुर्ग महिला पाजीटिव पाई गई है। इन सभी का आरटीपीसीआर टेस्ट किया गया था।

बिलाईगढ़ ब्लाक में मिला आज 5 पाजीटिव
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ विकासखंड़ में आज 5 कोरोना मरीजो की पहचान किया गया है। इसमे झरनडीह गांव मे 17 वर्ष की छात्रा पाजीटिव पाई गई है। वही छुआ गांव में वार्ड क्रं. 14 में 19 वर्ष का युवक पाजीटिव मिला है। वही धनगांव में 27 वर्ष की महिला, अमलीडीह बिलाईगढ़ में 31 वर्ष की महिला पाजीटिव पाई गई है। इसी प्रकार से भटगांव नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 2 में 59 वर्ष के पुरूष कोरोना पाजीटिव पाये गये है। इस प्रकार से बिलाईगढ़ ब्लाक में आज 5 कोरोना मरीजो की पहचान हुई है।
- सारंगढ़ में खेलों का महाकुंभ, 330 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम… - October 2, 2026
- गांधी-शास्त्री जयंती पर छात्राओं को मिला शिक्षा का संबल… - October 2, 2026
- गणपति विसर्जन में दिखी एसपी सुनील शर्मा की सख्ती, शांतिपूर्ण आयोजन ने जीता लोगों का भरोसा… - October 2, 2026
