जगन्नाथ बैरागी

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के छुईखदान क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म और उसकी हत्या का प्रयास करने के मामले में छुईखदान थाने में पदस्थ एएसआई को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, लंबे समय से आरोपी एएसआई नाबालिग किशोरी का शोषण कर रहा था। इसी बीच आरोपी ने पीड़िता को जलाकर मारने का प्रयास भी किया। नाबालिग के पैर में जलने के निशान भी हैं। आरोपी जवान को जेल भेज दिया गया है। इस मामले में थाना छुईखदान में पदस्थ आरोपी एएसआई नरेंद्र गहीने को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बीते 14 अगस्त को पीडि़ता की मां शिकायत लेकर थाने पहुंची थी। 16 अगस्त को पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और देर रात एएसआई नरेंद्र गहीने को गिरफ्तार कर आज जेल दाखिल कर दिया गया। बताया जा रहा है कि पीडि़ता की मां एएसआई के घर खाना बनाने जाया करती थी। इसी बीच उसकी बेटी एएसआई के संपर्क में आई थी।
नाबालिग ने अपनी मां के साथ पहुंचकर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। एफआईआर दर्ज कर तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
- सारंगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’ प्रारंभ..तड़के सुबह सड़कों पर उतरीं प्रभारी एसपी निमिषा पाण्डेय…अवैध प्रवासियों और किरायेदारों की सघन जांच से मचा हड़कंप!SDOP स्नेहिल और कोतवाली प्रभारी प्रमोद यादव के साथ भारी पुलिस बल ने संभाला मोर्चा…कमलानगर, चौहान पारा और अस्पताल के पास मुस्लिम मोहल्ले में दी दबिश..सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने में जुटा प्रशासन.. - June 19, 2026
- रात की गश्त में पुलिस की बड़ी कामयाबी: थाना प्रभारी ए.के. बेक की सतर्कता से 75 शीशी प्रतिबंधित कोडीन सिरप जब्त, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार… - June 18, 2026
- सारंगढ़:बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक, दरवाजा तोड़ने पर सामने आई दर्दनाक सच्चाई… - June 18, 2026

