रायगढ़:वर्चुअल मीटिंग में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार द्वारा थाना, चौकी प्रभारियों को विजुअल पुलिसिंग के तहत प्रतिदिन अपने स्टाफ को लीड करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया गया है । निर्देशों के पालन में आज शहर के प्रमुख चौंक-चौराहों तथा आऊटर, हाइवे पर थाना, चौकी प्रभारियों द्वारा अपने स्टाफ के साथ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत ताबड़तोड़ कार्यवाही किया गया है । पुलिस टीमें विशेषकर मॉडिफाई सायलेंसर लगे वाहन, मोबाइल का उपयोग करते वाहन चालक, तीन सवारी और बगैर सीट बेल्ट, बिना हेलमेट पर कार्यवाही के लिए अभियान चलाया गया था , रात्रि 20.00 बजे तक *149 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है जिसमें ₹53,800 समन शुल्क* की वसूली की गई है जो तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट वाहन चलाते पकड़े गये हैं । कार्यवाही दौरान कोतवाली टीआई शनिप रात्रे द्वारा मॉडिफाई लगे साइलेंसर वाहन के चालक को समझाइश देकर उसके साइलेंसर निकलवाया गया है । वही शहर के आउटर पहाड़ मंदिर मार्ग पर थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव अहेर व स्टाफ द्वारा बिना सीट बेल्ट के कार चलाने वालों पर चलानी कार्यवाही कर समझाइश दी गई है ।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
