रायगढ़:थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक रमाशंकर तिवारी के नेतृत्व में कल रात लैलूंगा पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर चवंरपुर से सिहारधार की ओर जाने वाले मार्ग पर ग्राम सिहारधार के रोहित सिदार पिता घनश्याम सिदार (उम्र 20 साल) को 01 किलो गांजा कीमत करीब 12,000 रूपये के साथ पकड़ा गया है । थाना प्रभारी लैलूंगा को मुखबिर ने चवंरपुर -सिहारधार जंगल रास्ते में एक युवक द्वारा अवैध बिक्री के लिये गांजा रखे होने की सूचना दिया गया था । नशीली मादक पदार्थ गांजा की अफरा-तफरी हो जाने की संभावना पर तत्काल पुलिस टीम जाकर रेड कार्यवाही किया गया । मुखबिर सूचना पुख्ता पायी गई आरोपी रोहित सिदार के कब्जे में रखे एक प्लास्टिक बोरी को तलाशी पर बोरी के अंदर 01 पैकेट में लिपटा हुआ करीब 01 किलो गांजा रखा मिला ।

आरोपी रोहित सिदार पर थाना लैलूंगा में धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है । गांजा रेड कार्यवाही में थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक रमाशंकर तिवारी, सहायक उप निरीक्षक चंदन नेताम, प्रधान आरक्षक जयशरण चंद्रा, आरक्षक हेलारियुस तिर्की, राजू तिग्गा शामिल थे ।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
