राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी एनटीए की ओर से 17 अप्रैल को सीएसआईआर यूजीसी नेट 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन समाप्त हो जाएंगे। यूजीसी नेट के उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in के माध्यम से जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

सीएसआईआर यूजीसी नेट 2023 करेक्शन विंडो 19 अप्रैल को एक्टिव हो जाएगी और उम्मीदवारों के पास आवेदन फॉर्म जमा करने के लिए 25 अप्रैल तक का समय होगा।
CSIR UGC NET 2023 परीक्षा 6 से 8 जून, 2023 तक आयोजित की जाएगी। यहां पर यूजीसी नेट के लिए अप्लाई करने के स्टेप्स को भी चेक कर सकते हैं।
CSIR NET 2023 Registration Link to Apply
सीएसआईआर नेट 2023: आवेदन करने के स्टेप्स
UGC NET की आधिकारिक साइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं।
होम पेज पर सीएसआईआर नेट दिसंबर 2022-जून 2023 रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
आवेदन फॉर्म भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
सब्मिट के ऑप्शन पर क्लिक करें और आपका आवेदन जमा हो गया है।
आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी डाउनलोड करें और अपने पास रखें।
CSIR UGC NET 2023 UGC NET के लिए आवेदन करने का यह अंतिम मौका है इसलिए उम्मीदवार बिना देर किए csirnet.nta.nic.in पर तुरंत आवेदन कर दें।
इसके अलावा दिसंबर साइस का परिणाम जारी होने के साथ, यूजीसी नेट 2023 जून साइकिल परिणाम घोषित करने के लिए सभी की निगाहें एनटीए पर हैं। परीक्षाएं जून में कराए जाने की संभावना है। यूजीसी नेट परीक्षा साल में दो बार जून और दिसंबर के महीने में आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा, यूजीसी नेट परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से आयोजित की जाएगी।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
