सारंगढ़: पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष सिंह, अति पुलिस अधीक्षक श्री महेश्वर नाग एवं एसडीओपी स्नेहिल साहू के कुशल मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली श्री विन्टन साहू द्वारा टीम गठित कर अवैध शराब के कार्यवाही करते हुये आनकारी के 03 प्रकरण में 03 आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से जुमला 20 बल्क लीटर कीमती 4000 रू० जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

मुखबीर सूचना के आधार पर ग्राम कटराडीह में कोतवाली पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही कर आरोपी लक्ष्मी नारायण जायसवाल पिता साधुराम उम्र 35 वर्ष के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की गई। आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2)59 (क) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया।
मुखबीर सूचना आधार पर ग्राम कटराडीह में कोतवाली पुलिस द्वारा रेड कार्यवही कर आरोपी सत्यनारायण पटेल पिता घसिया पटेल उम्र 33 वर्ष के कब्जे से 08 लीटर
कच्ची महुआ शराब जप्त की गई। आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2) 59 (क) आबकारी अधिनियम के
तहत कार्यवाही किया गया। मुखबीर सूचना के आधार पर ग्राम नवरंगपुर में कोतवाली पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही कर आरोपी दशरथ निषाद पिता स्व०राम प्रसाद निषाद उम्र 42 वर्ष के कब्जे से 02 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की गई। आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (1) क आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया।
उक्त कार्यवाही में सारंगढ़ पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफतार कर जेल भेजा गया है। संपूर्ण कार्यवाही में प्र0आर0-68 धनेश्वर उरांव, आरक्षक दीपक मैत्री, म०आर०-शंकुतला जायसवाल की प्रमुख भूमिका रही।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
