रायगढ़। रायगढ़ की पर्वतारोही याशी जैन तीन चोटी 6116 मीटर पर सफलता प्राप्त करने के बाद अब वह माउंट एवरेस्ट फतह करने पहुंच गई है। आज माउंट एवरेस्ट की बैस कैंप तक याशी जैन पहुंच चुकी है अब उनकी यात्रा और भी कठीन होने वाली है। लेकिन सब मुश्किलों को पार कर याशी जैन माउंट एवरेस्ट की सबसे ऊंची चोटी को फतह करके तिरंगा संग बेटी बचाओ का परचम फहराएंगी और रायगढ़ समेत छत्तीसगढ़ का नाम देश में रोशन करेगी।
याशी ने माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई के लिए जाने वाली 15 सदस्यीय टीम में छत्तीसगढ़ की एकमात्र सदस्य हैं। माउंट एवरेस्ट फतह करने का उनकी टीम का यह अभियान 1 अप्रैल से शुरू हो गया था, जो 45 दिनों तक चलेगी। याशी जैन ने 14 फरवरी 2023 दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी पर माउंट अकंकागुआ 6961 मीटर पर फतह किया। दो अक्टूबर 2022 को माउंट किलिमंजारो 5896 मीटर पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की यह अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी है। माउंट एवरेस्ट के दौरान अभियान 2021 मे कैंप 8000 मीटर तक पहुंची।

जनवरी 2021 में लोबुचे ईस्ट पीक 6119 मीटर पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की। जनवरी 2020 में आईलैंड पीक नेपाल 6189 मीटर पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की। 2019 में माउंट एल्ब्रस 5642 मीटर यूरोप की सबसे ऊंची चोटी। साल 2018 में हिमालयी क्षेत्र में 6116 मीटर ऊंची माऊंट जोगिन 3 चोटी फतह करने में पर सफलता पाई।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
