सारंगढ़ : सुप्रसिद्ध भागवत कथा वाचिका प्राची देवी आज अल्प प्रवास पर भाजपा प्रवक्ता अरविंद हरिप्रिय के निवास पर पहुंची जहां उन्होंने लगभग 45 मिनट का समय बिताया । इस अवसर पर उन्होंने भागवत कथा राम कथा तथा आध्यात्म पर चर्चा की। सुश्री प्राची देवी ने बताया की वे 9 वर्ष की आयु से हनुमंत कृपा से कथा कह रही हैं । उनके घर में उनके परदादा के समय की 400 वर्ष पुरानी हनुमान जी प्रतिमा है जिनकी वे पूजा-अर्चना करती हैं और जिससे उन्हें ज्ञान व शक्ति प्राप्त होती है । प्राची देवी ने बताया कि वह बचपन से नर्मदा तट पर बैठकर हनुमंत कृपा से कथा वाचन करती रही हैं । प्राची देवी ने कहा की उनके द्वारा गौशाला एवं विद्यालय का संचालन भी किया जाता है । सारंगढ़ प्रवास के विषय में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा की सारंगढ़ से उन्हें हमेशा बहुत अधिक प्रेम स्नेह एवं आदर सत्कार प्राप्त हुआ है जिसे वह कभी नहीं भूल पाएंगे। इस अवसर पर चर्चा करते हुए भाजपा प्रवक्ता अरविंद हरिप्रिय ने कहा की प्राची देवी की प्रेरणा से ही आज भागवत कथा के क्षेत्र में अनेक मातृ शक्तियां सेवा दे रही हैं जो कि समाज के लिए एक अच्छा संदेश है। इस मुलाकात के अवसर पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अमित अग्रवाल अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा के जिलाध्यक्ष सोनू छाबड़ा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजेश अग्रवाल पूर्व जनपद अध्यक्ष संजय पांडे विश्व हिंदू परिषद की तरफ से महेंद्र अग्रवाल औषधि विक्रेता संघ की तरफ से अनिल अग्रवाल के अलावा प्रसन्न शर्मा, रश्मि शर्मा ,पुरुषोत्तम अग्रवाल,दिनेश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष मनोज जयसवाल पूर्व पार्षद अविनाश पुरी गोस्वामी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सुश्री प्राची देवी का स्वागत करते हुए श्रीमती सविता हरि प्रिय ने कहा कि जब प्राची देवी प्रवचन करती हैं तो ऐसा प्रतीत होता है कि हमारी ही कोई बहन या बेटी प्रवचन कर रही है जिस से वह सीधे तौर पर आम जनता से जुड़ जाती हैं उनकी मधुर वाणी उनका ज्ञान तथा उनके विश्लेषण उनके लोकप्रियता के कारण हैं । उन पर हनुमंत कृपा सदैव बनी रहे।
प्राची देवी ने विदा लेते हुए सारंगढ़ की सुख समृद्धि की कामना की तथा आमंत्रण पर पुनः सारंगढ़ आने की बात कही।


- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
