सारंगढ़: पुलिस अधीक्षक महोदय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय जिला सारंगढ बिलाईगढ के दिशा निर्देश एवं उप पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में मुखबीर सूचना पर अवैध कच्ची महुआ शराब भारी मात्रा मे बिक्री की सूचना पर थाना बरमकेला के निरीक्षक आर0एन0 साय प्र0आर0 770 सोनसाय यादव आर0 1007 रामेश्वर यादव, आर0 468 रामदयाल लकडा, आर0 408 सुरज सिदार, म0आर0 471 अंजना मिंज के द्वारा आरोपी शंकर दास महंत ऊर्फ मुंचु पिता परमदास महंत उम्र 40 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 13 बरमकेला थाना बरमकेला जिला सारंगढ – बिलाईगढ छ.ग थाना बरमकेला जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ को ग्राम डभरा बाजार चौक के पास झोपडी में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री करते एक सफेद रंग के 10 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन मे भरा 10 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती 2000/-रू0 को गवाहो के समक्ष विधिवत कार्यवाही कर जप्त किया गया है आरोपी को दिनांक 14/04/2023 के 20/40 बजे गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

- भगवान शिव पर आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़का आक्रोश, ‘सर्व हिंदू समाज’ ने थाने में दी शिकायत… - August 13, 2026
- 14 अगस्त को सारंगढ़ में सजेगी ‘स्वतंत्रता दौड़-2026’ की महफिल..कलेक्टर कार्यालय से खेलभाठा मैदान तक दौड़ेंगे नागरिक.. - August 13, 2026
- अवैध उत्खनन और फ्लाई ऐश डंपिंग पर जिपं अध्यक्ष ने दिए कड़े एक्शन के निर्देश…जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय की अध्यक्षता में समान्य सभा बैठक संपन्न… - August 13, 2026




