देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। मध्यप्रदेश में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस बीच मध्यप्रदेश शिक्षा विभाग ने बुधवार को शासकीय स्कूलों के लिए गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है।
बता दें जारी आदेश के अनुसार शीतकालीन अवकाश भी घोषित किये चुके हैं। 1 मई से 9 जून तक शिक्षकों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। इसके अलावा स्टूडेंट्स के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई से शुरू होकर 15 जून, 2023 तक रहेगा। यानी कुल डेढ़ महीने तक छात्रों के लिए स्कूल बंद रहेंगे।

इसके साथ ही आपको बता दें कि शिक्षा विभाग की तरफ से जारी आदेश के अनुसार, 23 अक्टूबर, 2023 से लेकर 25 अक्टूबर 2023 तक विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए दशहरा अवकाश रहेगा। वहीं 10 नवंबर 2023 से 15 नवंबर 2023 तक दीपावली की छुट्टियाँ रहेगी। वहीं इस साल शीतकालीन अवकाश 5 दिनों का होगा। 31 दिसंबर से लेकर 4 जनवरी तक शिक्षकों और छात्रों दोनों के लिए स्कूल बंद रहेंगे।
- पवनी में भीषण सड़क हादसा: पल्सर सवार युवक की मौत, हादसा खुद गिरने से या टक्कर से? जांच में जुटी पुलिस… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कल सभी स्कूल बंद.. - October 29, 2026
- 14 श्रद्धालु करेंगे अमृतसर-वैष्णो देवी के दर्शन, 2 नवंबर तक आवेदन… - October 29, 2026
