जिला मुख्यालय में बीते कई महीनों से बाइक में लगे कान फोड़ू साइलेंसर की आवाज से लोग परेशान हो रहे थे। जिसकी शिकायत लोग पुलिस से कर रहे थे। गुरुवार की रात पुलिस ने कार्रवाई की। इस दौरान 7 बाइक चालकों पर कार्रवाई की गई। साथ ही 35 हजार रुपए चालान वसूला गया। यहीं नहीं बाइक से साइलेंसर भी निकाल लिया गया। बता दें कि शहर में बाइक चालकों ने तेज आवाज वाले साइलेंसर लगा रखे थे, इससे ध्वनि प्रदूषण बढ़ रहा था। बता दें कि सभी 7 बाइक चालकों से 5- 5 हजार रुपए चालान वसूला गया है। वहीं दोबारा मोडिफाइड साइलेंसर लगाने पर वाहन जब्ती की कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी है।

एसपी त ने बताया कि कुछ दो पहिया वाहन जिसमें खासकर बुलेट में लोग कंपनी द्वारा लगाए गए साइलेंसर को हटाकर मोडिफाइड साइलेंसर का उपयोग
कर रहे हैं, जो गैरकानूनी है। मोडिफाइड साइलेंसर की तेज आवाज से सड़क में चलने वाले लोग विचलित हो जाते हैं, जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। उन्होंने आगे कहा कि कि यह कार्रवाई अभियान के तहत की जाएगी।
- सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’ ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, कमाए इतने करोड़… - September 27, 2026
- पेंशनर्स के लिए सरकार का बड़ा तोहफा: सरकार ला रही है धांसू योजना, 1 अक्टूबर से बदल जाएंगे सारे नियम… - September 27, 2026
- भारत-वेस्टइंडीज समेत आज 3 वनडे मैच; कब, कहां और कैसे देखें लाइव? टाइमिंग नोट कर लीजिए… - September 27, 2026
