द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश में मौसम ने फिर से करवट बदला है, मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इसके प्रभाव से शनिवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में वज्रपात के साथ ही हल्की वर्षा के भी आसार हैं।

विशेषकर उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। हालांकि अधिकतम व न्यूनतम तापमान में इसका कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा। शुक्रवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। दोपहर से ही धूपछांव का सिलसिला चलता रहा, इससे उमस से किसी भी प्रकार से राहत नहीं मिली।
शुक्रवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस प्रकार अधिकतम व न्यूनतम तापमान दोनों ही सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहे। दोपहर की धूप अब जलने लगी है और उमस में भी बढ़ोतरी हुई है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि 20 अप्रैल के बाद मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलने के आसार हैं। उमस बढ़ने से इन दिनों ठंडे पेय पदार्थों व आइसक्रीम की मांग भी काफी ज्यादा बढ़ गई है। विभिन्न क्षेत्रों में लस्सी, गन्ना रस, जलजीरा, नारियल पानी के संस्थान भी खुल गए हैं।
यह बन रहा सिस्टम
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक द्रोणिका उत्तर छत्तीसगढ़ से केरल तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से ही शनिवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा या गरज चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। कुछ क्षेत्रों में वज्रपात की भी संभावना है। अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन तापमान में बढ़ोतरी का क्रम जारी रहेगा।
यह रहा तापमान
रायपुर 41.8 27.2
बिलासपुर 42.0 23.9
जगदलपुर 38.7 24.9
अंबिकापुर 39.2 21.5
पेंड्रा रोड 39.6 23.0
- सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’ ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, कमाए इतने करोड़… - September 27, 2026
- पेंशनर्स के लिए सरकार का बड़ा तोहफा: सरकार ला रही है धांसू योजना, 1 अक्टूबर से बदल जाएंगे सारे नियम… - September 27, 2026
- भारत-वेस्टइंडीज समेत आज 3 वनडे मैच; कब, कहां और कैसे देखें लाइव? टाइमिंग नोट कर लीजिए… - September 27, 2026
