अधिकारी /कर्मचारी प्रकोष्ठ जिला साहू संघ सारंगढ़ बिलाईगढ़ के जिला अध्यक्ष भागवत प्रसाद साहू ने जानकारी दी है कि 7अप्रैल 2023 को सुबेरे 11 बजे प्रतिभावाओं की नगरी सारंगढ़ में कैरियर मार्गदर्शन एवं मोटिवेशन कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है जिसमें सर्व समाज के युवाओं एवं छात्र छात्राओं को UPSC, CGPSC, IIT, NEET, व्यापम व अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कैसे करना है? इस विषय पर खाश चर्चा करने युवाओं के प्रेरणाश्रोत सम्मानीय नीलेश कुमार क्षीरसागर (IAS )कलेक्टर महासमुंद सहित सारंगढ़ जिला के प्रशासनिक अधिकारीगण को आमंत्रित किया गया है। उक्त कार्यक्रम में युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर लाभ लेने की अपील किया गया। चर्चा के दौरान संरक्षक डॉ डी डी साहू ने बताया कि जिनके सपनों की उड़ान ऊँची है वे अपने सपनों को साकार करने कार्यक्रम में एक बार जरूर शामिल होवें।

- छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें तय… - September 21, 2026
- सारंगढ़ में ट्रक रोककर लूट की वारदात का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार…विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा… - September 21, 2026
- सारंगढ़ की खेल प्रतिभा का जलवा, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में 14 पदक… - September 21, 2026
