सारंगढ़। विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े लगातार जनसंपर्क कर लोगों के सुख दुख एवं सभी कार्यक्रम में उपस्थित होकर जनसंपर्क में जुटी है। इसी कड़ी में उन्होंने आज सारंगढ़ विधानसभा के अंतर्गत ग्राम कोसीर के श्री भगतराम कोसरिया के सुपुत्र धरम सिंह कोसरिया एवं स्व0 सिरतू निषाद के सुपुत्र श्याम लाल निषाद (बनाऊ) व नीलकमल बैष्णव के माता श्रीमती भुवन देवी वैष्णब के दशगात्र उपरांत आज उनके गृह निवास पहुंचकर परिजनों से भेंट मुलाकात कर इस दुखद घडी में परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट कर परिवार को संबल प्रदान करने की ईश्वर से कामना किए। उल्लेखनीय हो की लगातार श्रीमती उतरी जांगड़े सारंगढ़ विधानसभा अंतर्गत धुआंधार जनसंपर्क कर लोगों के समस्या सुलझाने एवं सुख दुख बांटने में जुटी हैं इसी कड़ी में शादी समारोह में शामिल होकर लोगों से भेंट मुलाकात किया और हालचाल जाना साथ ही उनकी समस्याओं का निराकरण किया इस मोके पर उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि आज लगातार 4 साल पूरे हो चुके हैं ओर सारंगढ़ विधानसभा के सभी गांव में हर सुख दुख कार्यक्रम में में शामिल हो रही हूं ओर आगे भी यह दौरा जारी रहेगा मेरे लिए मेरी सारंगढ़ विधानसभा की जनता एवं जिले की लोकप्रिय जनता सर्वेपरि है।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
