सारंगढ़। सारंगढ बिलाईगढ़ जिले के केड़ार थानांतर्गत आने वाला भड़ीसार गांव में शादी में नाचने पर शरीर टकराने की बात को लेकर रास्ता रोककर मारपीट कर हमला करने का मामला सामने आया है। प्रार्थी रामलाल यादव की शिकायत पर आरोपी समीर राकश पर 294,323,34, 506, 341,427 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

इस संबंध में प्रा्थी राम लाल यादव पिता महेश यादव ने बताया कि वह ग्राम बम्हनपुरी में रहता है तथा खेती किसानी का काम करता है दिनांक 03.04.2023 को रामलाल यादव ग्राम भडीसार के हिरालाल यादव जीजा के घर उसकी पत्नी हिरा बाई एवं परिवार के साथ शादी में आया था शादी में नाच रहे थे कि दिनांक 04.04.2023 को करीबन 02:00 बजे रात्रि में रामलाल यादव अपने घर बम्हनपुरी जाने के लिए छोटा हाथी क्रमांक सी जी 04 जे बी 3652 राम साहू का मंगवाया था उसका परिवार सहित छोटा हाथी मे बैठ कर बम्हनपुरी जा रहा था उसी समय गाडी को रोक कर शादी मे नाचते समय शरीर को लग जाने के बात को लेकर ग्राम भडीसार के समिर राकेश ने गंदी गंदी गालीया एवं जान से मारने कि धमकी देते हुए डंडा पत्थर से रामलाल एवं उसकी पत्नि हिरा बाई एवं अक्षय यादव को मारपीट किया मारपीट करने से रामलाल के दाहिने चेहरा के कनपट्टी आंख क नीचे चोंट आया हैं उसकी पत्नी हिरा बाई के सिर में और अक्षय यादव के सिर मे चोंट आया हैं एवं छोटा हाथी क सामने कांच को भी पत्थर से तोड दिये हैं। केड़ार पुलिस ने आरोपी समीर राकेश के खिलाफ धारा 294,323,34,506,341,427 के तहत अपराध अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
