विगत कुछ दिनों से सारंगढ़ जिले मे मौसम ने तबाही बचा दी थी, आंधी तूफ़ान के साथ वर्षा ने मानों वर्षा ऋतू की याद दिला थी थी पर अब आसमान साफ होने लगा है। सूर्य “का ताप अब बढ़ेगा। सोमवार को भले ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे। फिर भी गर्मी व उसम ने लोगों को हलकान किया।
दिन के अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। पारा 35 डिग्री सेल्सियस स गिरकर 34.4 डिग्री पर आ गया। मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार से यह स्थिति बदलेगी। अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी।

मौसम वेधशाला के विज्ञानी डा. एचपी चंद्रा के मुताबिक एक द्रोणिका / हवा की अनियमित गति मध्य छत्तीसगढ़ से दक्षिण तमिलनाडु तक विदर्भ, तेलंगाना और अंदरूनी कर्नाटक तक 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। दूसरी द्रोणिका बिहार से उत्तर ओडिशा तक झारखंड होते हुए 10.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है।
प्रदेश में मंगलवार को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। प्रदेश मे अधिकतम तापमान में अगले दो दिनों में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। सोमवार को भी दिनभर वातावरण में गर्मी का अहसास हुआ। सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक लोग उमस से परेशान हुए। स्वास्थ्य पर भी इसका असर हुआ।
31 मार्च व एक अप्रैल को वर्षा संभव
मौसम विशेषज्ञ सिराज खान का कहना है कि अभी लेकिन, इसके अगले दिन यानी 30 मार्च और एक अप्रैल को मौसम फिर से बिगड़ सकता है। गरज- चमक के साथ हल्की वर्षा की संभावना है। वैसे आसमान में बादल पूरी तरह अभी हटेंगें नहीं। चक्रवात के असर से आना-जाना लगा रहेगा।
इसका असर हुआ। अस्पताल के ओपीडी में मरीजों की भीड़ लगी रही। अचानक वर्षा के थमते ही गर्मी पड़ने से सिर दर्द, सुस्ती, उल्टी, दस्त एवं चक्कर आने जैसे समस्या से लोग जूझते रहे।
प्रमुख शहरों का तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम
बिलासपुर 34. 20.4
पेंड्रारोड 30.5 16.5
अधिकतम 34. 430.5
अंबिकापुर 31.2 17.9
माना 35.2 21.5
जगदलपुर 32.6 22.2
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
